ताकि तिरंगा अभियान में न रहे कोर-कसर

ताकि तिरंगा अभियान में न रहे कोर-कसर
Share

ताकि तिरंगा अभियान में न रहे कोर-कसर, जिला प्रशासन तिरंगा यात्रा को लेकर बेहद संवेदनशील है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया सकता है कि जिलाधिकारी दीपक मीणा व सीडीओ शशांक चौधरी खुद तिरंगा यात्रा की एक-एक तैयारी पर नजर रखे हैं। हालांकि इस काम में सामाजिक कार्यकर्ता व शहर के बड़े होटल कारोबारी विपुल सिंहल सात फेरे सरीखे कुछ लोग पूरा सहयोग करने में जुटे हुए हैं। इसी के चलते शुक्रवार को सीडीओ शशांक चौधरी व विपुल सिंहल सात फेरे ने पूरे शहर में तिरंगा यात्रा की तर्ज पर शहर कोतवाली क्षेत्र के बुढानागेट पर एक कार्यक्रम भी किया। शाम को सीडीओ ने शहर के तमाम व्यापारी नेताओं व सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ तिरंगा यात्रा की तैयारियों व घर-घर तिरंगा अभियान की तैयारियों पर एक बैठक भी की। सीडीओ ने सभी से आग्रह किया कि घर-घर तिरंगा अभियान में काेई कोर-कसर न रह जाए। संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष अजय गुप्ता, आबूलेन व्यापार संघ के अध्यक्ष स. नरेन्द्र सिंह करनैल, महामंत्री स. राजबीर सिंह, स. दलजीत सिंह, सुधांशु जी महाराज, भाजपा के सुशील रस्तौगी, मंडप एसोसिएशन के विपुल सिंहल सात फेरे, स. सरबजीत कपूर, मन्नू गुप्ता सदर, अकरम गाजी के अलावा तमाम बाजारों के व्यापारी नेता व सामाजिक कार्यकर्ता आदि भी मौजूद रहे। जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी ने सभी से घर-घर तिरंगा अभियान में भरपूर सहयोग की अपील की।

ऋषभ-छात्रा को सजा का आरोप बेबुनियाद

ऋषभ एकाडेमी का संकल्प: जिला प्रशासन के घर-घर तिरंगा अभियान को लेकर ऋषभ एकाडेमी ने जितने भी बच्चे स्कूल में पढ़ते हैं सभी के घरों पर तिरंगा लगाने का संकल्प लिया है। इस कार्य में पूरा स्टाफ लगा दिया गया है। प्रधानाचार्य मुकेश कुमार ने बताया कि ऋषभ एकाडेमी प्रशासन  के प्रयासों के साथ है। अभियान के लिए पूरा सहयाेग ऋषभ एकाडेमी का रहेगा। ऋषभ एकाडेमी प्रशासन का कहना है कि घर-घर तिरंगा अभियान में मेरठ जनपद को अव्वल बनाया जाएगा। इसके लिए स्कूल के बच्चे भी पूरा सहयोग स्वेच्छा से कर रहे हैं। उन्होंने वादा किया कि ऋषभ एकाडेमी की ओर से कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *