युवा एकता सेवा समिति की बैठक

युवा एकता सेवा समिति की बैठक
Share

युवा एकता सेवा समिति की बैठक, मेरठ सरधना में हुई युवा एकता सेवा समिति संगठन नारी शक्ति की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि सब इंस्पेक्टर राहुल कुमार जी उपस्थित रहे।  युवा एकता सेवा समिति संगठन सरधना नगर छात्र संघ के नेतृत्व में सरधना जैन मिलन हॉस्पिटल में नारी शक्ति जागरूक अभियान की बैठक आयोजित की गई।  बैठक के संयोजक सरधना नगर अध्यक्ष छात्र संघ निशी टंडन बैठक को संबोधित किया।  प्रभारी पश्चिमी संजीव शर्मा  ने की बैठक में मुख्य अतिथि सरधना थाने के सब इंस्पेक्टर राहुल कुमार  एवं वरिष्ठ अतिथि महिला दरोगा अंकुर वर्मा, हेड कांस्टेबल काजल,   चौकी प्रभारी दीपक कुमार उपस्थित रहे।  वही युवा एकता सेवा समिति संगठन के समस्त कार्यकर्ता पदाधिकारियों द्वारा सभी अतिथियों को पटका पहना कर स्वागत अभिनंदन किया गया।  सब इंस्पेक्टर राहुल ने नारी शक्तियों को जागरूक कर उनके अधिकारों पर बारे में अवगत कराया गया।  वही वरिष्ठ अतिथि महिला दरोगा अंकुर वर्मा ने सभी छात्र छात्राओं को पुलिस प्रशासन की विभिन्न नंबरों की जानकारी उपलब्ध कराई एवं महिलाओं के लिए 1090 नवंबर की भी पूरी जानकारी दी।  वही हेड कांस्टेबल काजल ने सभी छात्राओं एवं महिलाओं के प्रति उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा महिलाओं के अधिकारियों की पूरी जानकारी देकर सभी छात्र छात्राओं को उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा नारी शक्ति जागरूक कर पत्रिका सौंपी।  युवा सेवा समिति संगठन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अंकित शर्मा खेड़ा ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस बहुत ईमानदारी मेहनत निष्ठा के साथ कार्य कर रही है एवं नारी शक्ति महिलाओं के लिए 24 घंटे सेवा में तत्पर रहती है।  वहीं पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रभारी संजीव शर्मा  ने पुलिस प्रशासन स्टाफ का बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया । इस मौके पर पश्चिमी के प्रभारी संजीव शर्मा महेश शर्मा,  प्रदेश अध्यक्ष अंकित शर्मा,  जिला अध्यक्ष प्रबुद्ध प्रकोष्ठ गौरव शर्मा,  सरधना नगर अध्यक्ष नगर उपाध्यक्ष आंचल बाल्मीकि,  रोहित राणा,  राज मंगल शर्मा,  लोकेश जैन,  शालिनी सैनी,  आंचल रानी,  स्वाति मोनी,  वंशिका,  निशा, शिवानी आदि भी मौजूद थे।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *