विद्वेष से दूर रहकर हो गोरक्षा: नयाल

विद्वेष से दूर रहकर हो गोरक्षा: नयाल
Share

विद्वेष से दूर रहकर हो गोरक्षा: नयाल, सामाजिक विद्वेष नहीं, गौ रक्षा जरूरी: ठाकुर जयपाल नयाल

सर्वदलीय गौ रक्षा मंच का प्रदेशीय परिचय सम्मेलन मेरठ के रॉयल इन होटल में सम्पन्न

मेरठ। सर्वदलीय गौ रक्षा मंच का उत्तर प्रदेश का पदाधिकारी व कार्यकर्ता परिचय सम्मेलन मेरठ के रॉयल इन होटल में सम्पन्न हुआ। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर जयपाल नयाल, प्रदेश अध्यक्ष पंडित अमित कुमार शांडिल्य, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनीत शर्मा, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रिंस शर्मा, हाथरस से प्रदेश उपाध्यक्ष कल्पेश शर्मा, जिला बिजनौर से प्रदेश महामंत्री संजीव जोशी, मेरठ से प्रदेश मंत्री रविन्द्र वर्मा, कानपुर से महिला उपाध्यक्ष रासलिका भदौरिया, मेरठ जिला अध्यक्ष आशीष वत्स, बिजनौर जिलाध्यक्ष चितरंजन भारद्वाज, मेरठ महानगर अध्यक्ष अनिल वर्मा, राष्ट्रीय कानूनी सलाहकार प्रांशु कौशल, बिजनौर जिला उपाध्यक्ष प्रमोद शर्मा, मेरठ महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष सितुक्ष निगम, युवा प्रदेश संयोजक कृष्ण गोपाल आदि ने परिचय सम्मलेन को संबोधित किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता विभूति रस्तोगी को सर्वदलीय गौ रक्षा मंच का प्रदेश सलाहकार मनोनीत किया गया है। इस दौरान जागृति विहार भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष कनिका बिष्ट को प्रदेश महिला मंत्री, शिक्षिका श्वेता रस्तोगी को मेरठ जिला महिला मोर्चे का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। पल्लवी शर्मा को जिला महिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। देश के वरिष्ठ कवि ईश्वर चंद गंभीर ने गाय की रक्षा पर कविता पाठ किया और सबसे आह्वान किया कि गाय सेवा व उनकी सुरक्षा बहुत ही जरूरी है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर जयपाल नयाल व प्रदेश अध्यक्ष पंडित अमित कुमार शांडिल्य ने कहा कि गौ सेवा को लेकर हमें समाज में विद्वेष नहीं पैदा करना है बल्कि हमें केवल गौ माता की रक्षा व सुरक्षा पर अपना कार्य और खुद को फोकस करना है। हमें किसी भी तरह से कानून को अपने हाथ में नहीं लेना है। हमें गाय माता की रक्षा कानून में रहकर और प्रशासन के साथ मिलकर करना है। हम सभी को गाय की रोटी जरूर निकालनी चाहिए। गाय की रक्षा अपना धर्म व कर्तव्य समझें न कि मजबूरी।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *