विपुल ने किया इस्तीफे का स्वागत

विपुल सिंहल का डीएम को ज्ञापन
Share

विपुल ने किया इस्तीफे का स्वागत, संयुक्त व्यापार संघ नवीन गुट की चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात पदाधिकारियों ने माला पहनकर व्यापारियों का सम्मान प्राप्त करने के बाद रात्रि 11:00 बजे वर्षों से व्यापार संघ की निस्वार्थ सेवा करते चले आ रहे कोषाध्यक्ष सतीश जैन द्वारा इस्तीफा दिया जाना एक साहस पूर्ण कार्य है। यह इस्तीफा व्यापारिक हित में एक मील का पत्थर साबित होगा। वरिष्ठ व्यापारी नेता विपुल सिंहल ने कहा कि इस प्रकार के कदम के लिए साहस चाहिए जो सतीश जैन ने दिखाया है। उन्होंने कहा कि व्यापारी हित जब सर्वोपरी होगा और निजी स्वार्थ प्रभावित नहीं करेंगे तभी इस प्रकार का साहस संभव है। उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि अभी अन्य व्यापारी नेता भी इसी प्रकार का साहस दिखाएंगे ताकि मेरठ के व्यापारी समाज को एक साथ सुधर व्यापार संघ मिल सके। व्यापारी हित के जो उद्देश्य विसरा दिए गए हैं उनकों दोबारा से स्थापित किया जा सके। उन्होंने कहा कि जब तक संयुक्त व्यापार संघ को पुरान स्वरूप नहीं लौटाएंगे तब तक वह लगातार आवाज उठाते रहेगे। संयुक्त व्व्यापार संघ का गठन व्यापारी हित के लिए किया गया था लेकिन इसको आज निजी स्वार्थ के चलते जेबी संस्था बना दिया गया है।संयुक्त व्यापार संघ को जिस प्रकार नवीन गुप्ता गुट द्वारा एकतरफा अपने कब्जे में कर चलाया जा रहा था उसमें असहमति दर्शाते हुए, पूर्ण जीवन व्यापार संघ चुनाव में पूर्ण जीवन व्यापार संघ चुनाव में भाग ना लेने का संकल्प लेते हुए मार्गदर्शिका भूमिका में आने पर मेरठ के समस्त व्यापारियों ने एक नई किरण महसूस की है। इतना बड़ा पद छोड़ने का साहस दिखाना, नए युवाओं को आमंत्रण देना संयुक्त व्यापार संघ को पुनर्जीवित करने का काम करेगा। मेरा मानना है कि जिस प्रकार सतीश जैन ने कोषाध्यक्ष पद त्याग कर एक बड़ा कदम उठाया है। इसी प्रकार नवीन गुप्ता गुट के बाकी वर्षों से जमे हुए पदाधिकारियों को अपना पद त्याग कर युवाओं को मौका देकर संयुक्त व्यापार संघ को मजबूत करने का काम करेंगे ऐसी मेरठ के व्यापारियों की अपेक्षा है।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *