
परीक्षा से निपटने के बाद अब परिणाम की चिंता, इंटरमीडिएट से पहले आएगा दसवीं का परिणाम, राजस्थान के बोर्ड इतिहास में ऐसा होगा पहली बार
नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का दसवीं का परिणाम 23 मार्च को आ रहा है। बोर्ड की परीक्षाएं निपटे ज्यादा अरसा नहीं बीता है और प्रयास है कि समय से इस बार रिजल्ट जारी कर दिया जाए। सूत्रों ने जानकारी दी है कि इस बार दसवीं का परीक्षा परिणाम 23 मार्च काे आएगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। राजस्था माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के उच्च पदस्थ तमाम अफसर दिन रात एक कर दसवीं का परिणाम 23 मार्च को जारी करने में लगे हैं। बताया जाता है कि ऐसा सूबे की सरकार का भी आदेश है कि हर दशा में मार्च में परीक्षा परिणाम जारी कर दिया जाए। इसके लिए 23 तारीख तय कर दी गयी है।
इंटर से पहले हाईस्कूल
सबसे बड़ी और पहली बार यह भी होने जा रहा है कि इंटरमीडिएट के परिक्षा परिणाम से पहले हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम जारी किया जा रहा है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परंपरा रही है कि पहले इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम जारी किया जाता है, लेकिन इस बार यह परंपरा टूटने जा रही है। इस कार्य के लिए करीब चालिस हजार शिक्षकों की ड्यूटी लगायी गयी है। दिन रात कापियों की जांच की जा रही है। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखा जा रहा है कि कापियों की जांच में कोई त्रुटि ना रह जाए।
पहली अप्रैल से नया सत्र
इस बार राज्य के शिक्षण कार्य में काफी परिवर्तन होने जा रहा है। पहली अप्रैल से नया शिक्षण सत्र शुरू किए जाने का एलान किया गया है। यह तभी संभव है जब परीक्षा परिणाम वक्त से जारी कर दिया जाए। पहले घोषणा की गयी थी कि 20 मार्च को परीक्षा परिणाम जारी कर दिया जाएगा, लेकिन अब तीन दिन आगे बढ़ा दिए गए हैं। परीक्षा की कापियों की जांच में लगे शिक्षक सभी सब्जेक्ट के मार्क्स पोर्टल पर कम्पाइल कर रहे हैं। इसके बाद डेटा को फर्म को भेजा जा रहा है। फाइनल चेकिंग करने के बाद रिजल्ट जारी होगा।