धर्मेन्द्र प्रधान का स्वागत

kabir Sharma
1 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

शहर व जिला भाजपाध्यक्ष समेत कई भाजपाई पहुंचे बाईपास

मेरठ। मोदीपुरम स्थित कृषि विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे कैबिनेट मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का भाजपा के शहर व जिला भाजपाध्यक्ष समेत कई भाजपाइयों ने स्वागत किया। स्वागत के लिए काशी टोल प्लाजा पहुंचने वालों में नगर संगठन के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता शामिल थे। वहां पहुंचने वालों में भाजपा के महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, जिला अध्यक्ष शिव कुमार राणा, उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य एवं वरिष्ठ नेता अश्वनी त्यागी, विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र भारद्वाज पूर्व महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल आदि शामिल रहे। स्वागत करने वालों को कैबिनेट मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर उन्होंने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की प्रगति के विषय में जानकारी साझा की।इस अवसर पर महानगर संगठन के सभी मंडलों के अध्यक्ष, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, बूथ अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes