संकल्प अभियान पर भाजपा की वर्कशॉप

kabir Sharma
2 Min Read
WhatsApp Channel Join Now
WhatsApp Group Join Now

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान पर भाजपा की वर्कशॉप, आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान 25 सितंबर से 25 दिसंबर तक


मेरठ। भाजपा महानगर की ओर से शुक्रवार को आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को लेकर क्षेत्रीय कार्यालय हरमन सिटी पर एक वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इसके मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश गौड़ कश्यप उपस्थित रहे। संगठन के अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने कहा पार्टी का यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के विजन को जमीनी स्तर तक ले जाने हेतु प्रतिबद्ध है। यह कार्यशाला अभियान को सफल बनाने की दिशा में एक अहम कदम कदम है। कार्यशाला में अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए रमेश गौड़ कश्यप ने बताया कि आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान 25 सितंबर से 25 दिसंबर तक चलेगा। इस अभियान के अंतर्गत 28, 29, 30 सितंबर को विभिन्न मंडलों में कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही प्रेस मीट का आयोजन भी किया जाएगा। 16 से 30 अक्टूबर के बीच महिला मोर्चा और युवा मोर्चा द्वारा विशेष सम्मेलनों का आयोजन होगा। अभियान के अंतर्गत आत्मनिर्भर भारत के ब्रांड एम्बेसडर भी बनाए जाएंगे, सिग्नेचर अभियान चलाया जाएगा और लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा देने हेतु विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इस अभियान के महानगर स्तर पर संयोजक की जिम्मेदारी महानगर उपाध्यक्ष डॉ. वकुल रस्तोगी को सौंपी गई है। सह-संयोजक के रूप में संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता, अमित मूर्ति तथा अजय भराला को नियुक्त किया गया है।
ये हैं संयोजक
शहर विधानसभा से महानगर मंत्री दीपक शर्मा, कैंट विधानसभा से विनय शर्मा पाराशर व दक्षिण विधानसभा से राहुल गुप्ता को संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। इस मौके पर संगठन के महानगर महामंत्री पियूष शास्त्री, अरविंद गुप्ता, महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष गीता शर्मा, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष विनोद उपाध्याय, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष विनय विरलिया, मीडिया प्रभारी अमित शर्मा सहित सभी मंडल अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *