




बॉक्स ऑफिस पर दर्शक ढूंढते रह जाओगे दूर-दूर हो गए, दीपिका के बिना बाक्स आफिस रहेगा सूना
मुंबई। पहले स्प्रिटि और अब क्लिकि-2 इंडस्ट्री में कुछ शातिर किस्म के लोग अफवाह फैला रहे है कि दोनों ही मूवी सुपर स्टारर दीपिका पादुकोण के हाथ से निकल गई। वागा की SPIRITY की पहले बात कर लें, लेकिन यह कोई नहीं बता रहा कि दीपिका जैसे सुपर स्टारर स्टार जो किसी भी मूवी के सुपरहिट होने की गारंटी है, उनका अफोर्ड करना वागा के बूते से बाहर की बात थी, वागा को दीपिका तो चाहिए थी, लेकिन दीपिका का मेहनताना उनकी जेब से नहीं निकल रहा था, कमाेवेश यही स्थिति SPIRITY के बाद अब KALKI-2 को लेकर भी है। इस मूवी को बनाने वाले भी दीपिका पादुकोण जैसी इंटरनेशनल फेम की स्टार को अफोर्ड करने की कूबत नहीं रखते। यहां यह भी बता दें कि दीपिका पादुकोण अब बिन डीजल के साथ एक मूवी करने जा रही हैं। इसके अलावा पता चला है कि शाहरूख खान के साथ ही भी दीपिका की कोई मूवी बनने जा रही है। इसमें कोई दो राय नहीं कि दीपिका का मूवी में होना बॉक्स आफिस पर दर्शकों की भीड़ टूटने और मूवी बनाने वाले की अंधाधुंध कमाई होने की गारंटी है। दीपिका के होने भर से मूवी हिट होती हैं। उनकी मूवी का रिकार्ड इस बात की खुद ही गवाही दे रहा है। कोई भी एक मूवी ऐसी नहीं जिसमें दीपिका हो और वह सुपर डुपर हिट ना हुई है। दीपिका यानि बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों की भारी भीड़ की गारंटी। जिन दो मूवी की यहां बात चल रही है उनको आने दीजिए, दोनों के लिए दर्शन ढूढते रह जाओगे। और आखिर में दोनों मूवी डिब्बे में पैक हो जाएंगी..
अब बिन डीजल के साथ

दीपिका पादुकोण विन डीजल के साथ ‘ट्रिपल एक्स’ फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म, xXx 4 में काम करेंगी। उन्होंने पहले भी विन डीजल के साथ 2017 की फिल्म ‘ट्रिपल एक्स: रिटर्न ऑफ जेंडर केज’ में काम किया था, और निर्देशक डी.जे. कारुसो ने पुष्टि की थी कि दीपिका इस अगली फिल्म में भी सेरेना अंगर की भूमिका निभाएंगी। यह जानकारी खुद बिन डीजल ने एक पोस्ट के जरिए दी।