
संगठन के प्रदेश महामंत्री धर्मपाल सिंह करेंगे संबोधित, महिला जनप्रतिनिधि भी रहेंगी मौजूद, भाजपा पश्चिम क्षेत्र की महिलाओं का सम्मेलन
मेरठ। भाजपा पश्चिम क्षेत्र के महिला संगठनों की बैठक कल (आज) शहर के एक होटल में होगी। बैठक की तैयारियों को लेकर मंगलवार को क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसौदिया ने संगठन के महिला पदाधिकारियों के साथ चर्चा की। पदाधिकारियों को सम्मेलन को लेकर दायित्व सौंपे गए। संगठन के क्षेत्रीय प्रवक्ता गजेन्द्र शर्मा ने बताया कि महिला सम्मेलन को प्रदेश भाजपा संगठन के महामंत्री धर्मपाल सिंह संबोधित करेंगे। अन्य विषयों के अलावा आत्मनिर्भर भारत भी सम्मेलन का विषय रहेगा। धर्मपाल सिंह दोपहर करीब दो बजे सम्मेलन स्थल पहुंचेंगे।
सूत्रों ने जानकारी दी है कि माना जा रहा है कि पीएम मोदी के द्वारा जीएसटी की दरों में की गई कमी से होने वाले लाभों खासतौर से कामकाजी व घरेलू दोनों ही महिलाओं को जो लाभ होगा वहीं सम्मेलन का मुख्य विषय हो सकता है। उल्लेखनीय है कि इन दिनों भाजपा संगठन का सबसे ज्यादा जोर जीएसटी की दरों में की कई कमियों को प्रचारित करने का है। सूत्रों की मानें तो यह सारी कवायद साल 2017 में प्रस्तावित उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनावों के संदर्भ में की जा रही है। संगठन नियमित रूप से जीएसटी की दरों में की गयी कमियों की जानकारियों के लिए तमाम व्यापारी संगठनों के साथ चर्चा कर रहा है। सम्मेलन व गोष्ठियां आयोजित की जा रही हैं। महानगर व जिला संगठन के अलावा क्षेत्रीय संगठन भी इसको लेकर सक्रिय है। इन तमाम बैठकों व गोष्ठियों में भाजपा के बडेÞ जनप्रतिनिधि व आर्थिक मामलों के जानकारों को बुलाया जा रहा है जो जीएसटी की दरों में की कईं कमियों के लाभ गिनाते हैं।
राठी जी फोटो ग्रुप में पड़ा है लगाने की कृपा करें