करवा चाैथ पर प्रियंका के हाथों में निक की मेहंदी

kabir Sharma
2 Min Read
WhatsApp Channel Join Now
WhatsApp Group Join Now

करवा चौथ पर निक जोन नहीं निकोलस का नाम हथेली पर मेहंदी से लिखवा कर किया सोशल साइट पर वायरल

नई दिल्ली/मुंबई। इंडिया की ग्लोबल आर्टिस्ट प्रियंका चौपड़ा ने शौहर निक के नाम की मेहंदी अपनी हथेली पर सजाई है। इसके अलावा उन्होंने निक की लंबी उम्र के लिए ब्रत रखा है या नहीं यह तो कहा नहीं जा सकता क्योंकि आमतौर पर इंडियन फिल्म इंडस्ट्रीज में ब्रत आदि का चलन बहुत कम हैं। हालांकि जहां तक करवा चौथ के ब्रत की बात है तो इंडस्ट्रीज में इसको काफी धूमधाम से मनाया जाता है। तमाम शादी शुदा जोड़े करवा चौथ को वैसे ही सेलीब्रेट करते हैं जिस तरह से प्रियंका चौपड़ा कर रही हैं। उन्होंने पोस्ट कर यह भी जानकारी दी है कि वह निक जोन्स के लिए करवा चौथ का ब्रत रखेंगी और इसके लिए उन्होंने शानदार तरीके से तैयारियां शुरू कर दी हैं। वह अरसे से इस दिन का इंतजार कर रही थीं। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने करवा चौथ से ठीक एक दिन पहले अपने पति के नाम की हाथों में मेहंदी सजाई। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी मेहंदी की वीडियो और तस्वीर शेयर की है। एक वीडियो में उन्होंने अपने पति का असली नाम फ्लॉन्ट किया है। उनका असली नाम निकोलस बताया है।

याद रहे कि प्रियका चौपड़ा को कोई हिन्दुस्तानी छोरा पंसद नही आया, उन्होंने हॉलीवुड के निक जोन्स से शादी की। वैसे इस शादी को कराने का असली श्रेय निक के भाई को जाता है, जिसने दोनों को करीब लाने का काम किया। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने साल 2018 में राजस्थान में धूमधाम से शादी की थी। शादी के बाद से ही भले ही प्रियंका पति के साथ लॉस एंजेलिस में बस गई हैं, लेकिन वह वहां पर दीवाली-करवा चौथ समेत सभी त्योहारों को सेलिब्रेट करती है। दोनों की एक बेटी भी है जिसका नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस है।

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *