मौलाना मुत्ताकी मंत्री नहीं जाएंगे आगरा, डिप्लोमेटिक वजह बतायी जा रही हैं, अभी तक नहीं भारत ने दी मान्यता, आगरा प्रशासन ने की कैंसिल की पुष्टि
नई दिल्ली/आगरा। अफगानिस्तान के विदेश मंत्री मौलाना आमीर खान मुत्ताकी आगरा नहीं जा रहे हैं। छह दिन के भारत दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे अफगान विदेश मंत्री के कार्यक्रमों की फेरिस्त में आगरा के ताज महल का दर्शन प्रमुख रूप से शामिल था, लेकिन रविवार को बताया गया कि वह आगरा नहीं जा रहे हैं। हालांकि मुत्ताकी ताजमहल के दीदार के लिए काफी उत्सुक भी थी, लेकिन अचानक कार्यक्रम बदल गया। इस बात की जानकारी सूत्रों के हवाले से दी गई है। हालांकि अधिकारियों ने यात्रा रद करने का कारण नहीं बताया है। अफगानी विदेश मंत्री को ताजमहल देखने के लिए आगरा जाना था। यहां वो लगभग डेढ़ घंटा बिताने वाले थे। जिला प्रशासन के प्रोटोकॉल विभाग ने भी कार्यक्रम रद किये जाने की पुष्टि की है।
तालिबान को नहीं दी है मान्यता
मुत्ताकी गुरुवार को छह दिनों की यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे थे। चार साल पहले तालिबान के सत्ता हथियाने के बाद वह भारत आने वाले पहले तालिबान मंत्री हैं। भारत ने अभी तक तालिबान को मान्यता नहीं दी है। हालांकि जहां तक दौरे की बात है तो अफगानिस्तान के विदेश मंत्री यूपी के देवबंद दारूल उलूम होकर आए हैं। उनका वहां शानदार स्वागत किया गया। इस स्वागत से मुत्ताकी काफी खुश नजर आ रहे थे, लेकिन आगरा दौरा कैसिल किए जाने के बाद अभी तक उनकी प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है।