कैंसर से हारे महाभारत के कर्ण

kabir Sharma
3 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

नहीं रहे महाभारत फेम पंकज, कैंसर की जग से गए हार, महाभारत के कर्ण के रोल में बनायी पहचा

नई दिल्ली/मुंबई। महाभारत फेम कर्ण यानि पंकज धीर इस दुनिया में अपने करीबियों और परिवार वालों को 15 अक्तूबर को रोता बिलखता छोड़कर विदा हो गए। उनके यूं चले जाने पर उनके चाहने वाले गमगीन हैं। परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। पंकज धीर फिरोज खान के गहरे दोस्त थे। उनके निधन पर फिरोज खान ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए आठ दिन के लिए अपने सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। वहीं दूसरी ओर अगर बात करें तो पंकज धीर के लिए महाभारत सीरियल मील का पत्थर साबित हुआ लेकिन एक अभिनेता के रूप में उन्होंने फिल्म इंडस्ट्रीज में एक कामयाब कलाकार के रूप में पहचान बनायी। उनकी कई मूवी हैं और टीवी सीरियल भी। पंकज धीर का नाम किसी परिचय का माेहताज नहीं। वह पिछले कुछ समय से कैंसर की जंग लड़ रहे थे. बताया जा रहा है कि एक्टर कैंसर को मात दे चुके थे. लेकिन कुछ समय पहले दोबारा कैंसर डिटेक्ट हुआ. दूसरी बार वह इस बीमारी को मात न दे पाए. बता दें पकंज धीर की तरह उनके बेटे निकितिन धीर भी काफी पॉपुलर एक्टर हैं. वह खुद एक रामायण में रावण का दमदार रोल प्ले कर चुके हैं उनके तमाम दोस्त, रिश्तेदार, परिवार और फैंस सब इस दुखद खबर को सुनकर चौंक गए हैं। एक्टर के परिवार की बात करें तो उनकी पत्नी अनीता धीर हैं जो पेशे से कॉस्टूयम डिजाइनर हैं। वहीं उनका एक ही बेटा है और निकितिन धीर भी एक्टिंग ही करते हैं।

सदा याद आएंगे कर्ण के रूप में
पंकज धीर महाभारत के कर्ण के रूप में सदा याद किए जाएंगे। 1988 में आई बीआर चोपड़ा की महाभारत में कर्ण का रोल निभाकर पंकज धीर ने घर घर में पहचान हासिल की थी उनकी एक्टिंग और उनका तेज आज भी लोग भूला नहीं पाए हैं। महाभारत के अलावा भी वह कई माइथोलॉजिकल शोज का हिस्सा रहे हैं जैसे द ग्रेट मराठा से लेकर चंद्रकांता तक। इससे पहले उन्होंने अनगिनत मूवी भी की हैं। तमाम बड़े एक्टर के साथ उन्होंने काम किया है। उनके यूं चे जाने पर तमाम लोगों ने गहरा दुख जताया है।

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *