विराट बिन RCB सूना सूना

kabir Sharma
3 Min Read
WhatsApp Channel Join Now
WhatsApp Group Join Now

विराट कोहली RCB से हाथ छुड़ा रहे हैं, विराट इंडिया छोड़ रहे हैं, अब विराट परदेसी कहलाएंगे, वो कहा की नागरिकता लेंगे

नई दिल्ली। तमाम ऐसे सवाल है विराट कोहली को लेकर जिनका उत्तर उनके चाहने वाले चाहते हैं। सोशल मीडिया पर ट्रेड कर रहे इन सवालों से विराट के फेन्स परेशान हैं। बड़ा सवाल कि विरोट ऐसा क्यों कर रहे हैं। विराट कोहली के बगैर RCB की कल्पना क्रिकेट प्रेमी नहीं करना चाहते। तो क्या वाकई विराट RCB को छोड़ रहे हैं या छोड़ दिया है औरयदि विराट ने RCB को छोड़ा तो क्या वह IPL से भी दूरी बना लेंगे। इसके अलावा यह भी सच है कि क्या विराट कोहली पारिवारिक कारणों के चलते देश छोड़कर परदेस में हमेशा के लिए शिफ्ट हो गए हैं। यदि उनके देाश् को छोड़कर परदेस में बसने की खबर वाकई सच है तो इसके क्या निहितार्थ निकाले जाएंगे। इतना ही नहीं भारतीय क्रिकेट पर इसका कितना असर होगा। परदेसी होकर क्या विराट अब इंडियन नहीं कह लाएंगे यह भी चर्चा सोशल मीडिया प्लेट फार्म पर है कि वह किसी दूसरे मुल्क की नागरिकता लेने जा रहे हैं। ये तमाम सवाल विराट के चाहने वालों को परेशान कर रहे हैं। पिछले दिनों यह भी सोशल मीडिया पर ही ट्रेड था कि विराट ने अपना सब कुछ इंडिया में जो भी था भाई व भाभी के नाम कर दिया है।

सोशल मीडिया में चाहने वालों में बहस

आईपीएल 2025 सीज़न प्रशंसकों को आकर्षित कर रहा है, वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के साथ विराट कोहली के भविष्य को लेकर अफवाहों ने ऑनलाइन बहस छेड़ दी है। अटकलें तब और तेज़ हो गईं जब ऐसी खबरें आईं कि स्टार बल्लेबाज़ ने अभी तक फ्रैंचाइज़ी के साथ कोई नया व्यावसायिक समझौता नहीं किया है, जिससे सवाल उठने लगे हैं कि क्या कोहली आईपीएल छोड़ने पर विचार कर रहे हैं।

सूत्रों ने किया है इंकार RCB या विराट ने नहीं

अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि कोहली आरसीबी के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं और लीग से हटने का उनका कोई इरादा नहीं है। अनुबंधों को औपचारिक रूप देने में देरी किसी संन्यास के इरादे से नहीं, बल्कि फ्रैंचाइज़ी के भीतर चल रहे संरचनात्मक या प्रशासनिक बदलावों से जुड़ी प्रतीत होती है। प्रशंसक निश्चिंत हो सकते हैं कि टीम में कोहली की उपस्थिति टीम और खिलाड़ी दोनों के लिए प्राथमिकता बनी रहेगी।

- Advertisement -
WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *