सिंगर ऋषभ टंडन का निधन, अचानक पड़ा दिल का दौरा, ऋषभ की रशियन वाइफ का बुरा हाल
नई दिल्ली/मुंबई। महज 27 साल की उम्र में सिंगर ऋषभ टडन का निधन हो गया। यूं तो ऋषभ टंडन वाइफ के साथ मुंबई में रहते थे। मगर वह दिवाली मनाने के लिए दिल्ली में अपने परिवार के पास पहुंचे थे। किसी ने सोचा भी नहीं था कि दिवाली के मौके पर ऐसा होगा। उनकी मौत की खबर करीबी दोस्त ने दी। बताया गया है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। 22 अक्तूबर तडके उन्होंने अंतिम सांस ली। मुंबई फिल्म इंडस्ट्रीज से बुरी खबरों के आने का सिलसिला इस साल थम नहीं रहा है। गोवर्धन असरानी के बाद यह एक ओर बुरी खबर है, जिसने पूरी इंडस्ट्री को झकझोर दिया है। याद रहे कि पिछले दिनों अचानक सिंगर जुबिन गर्ग भी डेथ हो गयी थी।
रशियन हैं ऋषभ की वाइफ
ऋषभ की पत्नी, ओलेस्या नेडोबे गोवा, रूस की मॉडल और अभिनेत्री हैं, जिनसे ऋषभ की शादी 2023 में हुई थी। दोनों की प्रेम कहानी एक डिजिटल प्रोजेक्ट के दौरान शुरू हुई थी, जहां ओलेस्या ने ऋषभ की टीम के लिए लाइन प्रोड्यूसर का काम किया था। उनकी प्रेम कहानी सोशल मीडिया पर भी काफी पसंद की गई थी। ओलेस्या ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में ऋषभ को ‘मेरे दिल, मेरी आत्मा, मेरा प्यार, मेरा राजा’ बताते हुए एक भावुक सन्देश लिखा है कि वे उनके सपनों को पूरा करेंगी और वे हर वक्त उनके साथ हैं।
दिल्ली में अपने घर पर थे आए
बताया गया है कि ऋषभ अपने घर पर दीपावली का पर्व मनाने के लिए आए थे, वैसे उनका ठिकाना तो मुंबई है। काम के सिलसिले में उन्हें वहीं रहना पड़ता है, लेकिन दीपावली से पहले वह अपने घर आ गए थे। उनकी अचानक मौत से इस परिवार की दिपावली हमेशा के लिए स्याह कर दी है। उनकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।