एलन मस्क की मजाक में कही बात हो सकती है सच, मंगल ग्रह पर मानव बस्ती से जोड़कर देखा जा रहा, ब्रह्मांड़ में आए एटलस को लेकर क्यों है खौफ
नई दिल्ली। एलन मस्क ने ‘एलियन चेतावनी’ जारी की, मंगल ग्रह पर उपनिवेशीकरण की तात्कालिकता पर ज़ोर दिया है। एलन मस्क क्यों बार-बार मंगलग्रह पर मानव बस्ती की बात कहते हैं। बीते दिनों उन्होंने एक पोड कास्ट के दौरान एलियन को लेकर जो कुछ कहा उसको के बाद दुनिया भर के वैज्ञानिक जो एलियन पर काम कर रहे हैं परेशान है और हैरान है। इसी बीच जिस एटलस के हमारे ब्रह्मांड़ में आने की बात कही जा रही है, उसको एलन मस्क के पोड कास्ट और उनके द्वारा मंगल ग्रह पर मानव बस्ती बसाने की बात से जोड़कर देखा जा रहा है। एलन मस्क क्यों मंगलग्रह पर मानव बस्ती की बात करते हैं। क्या वाकई मानवों को एलियन से बड़ा खतरा है और वो खतरा नजदीक आता जा रहा है। ये तमाम वो सवाल है जिनका उत्तर हर वो शख्स चाहता है जो एलन मस्क और एटलस को लेकर थोड़ी बहुत जानकारी रखते हैं।
यह कहना है नासा का
धूमकेतु 3I/ATLAS पृथ्वी के लिए कोई खतरा नहीं है और बहुत दूर रहेगा। यह हमारे ग्रह के सबसे करीब लगभग 1.8 खगोलीय इकाइयों (लगभग 170 मिलियन मील, या 270 मिलियन किलोमीटर) की दूरी पर होगा। 3I/ATLAS 30 अक्टूबर, 2025 के आसपास सूर्य के अपने निकटतम बिंदु पर, लगभग 1.4 au (130 मिलियन मील, या 210 मिलियन किलोमीटर) की दूरी पर पहुँच जाएगा। दुनिया भर के खगोलविद इस अंतरतारकीय धूमकेतु के आकार और भौतिक गुणों का अध्ययन कर रहे हैं। 3I/ATLAS सितंबर 2025 तक भू-आधारित दूरबीनों को दिखाई देगा, जिसके बाद यह सूर्य के इतने पास से गुज़रेगा कि इसे देखना संभव नहीं होगा। दिसंबर 2025 की शुरुआत में यह सूर्य के दूसरी ओर फिर से दिखाई देगा, जिससे नए अवलोकन संभव होंगे ।