

डिप्टी सीएम बोले एकता के सूत्राधार, भाजपा ही करती है महापुरूषों का सम्मान, कैंट विधायक ने किया आयोजन
मेरठ। सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने जीआईसी मैदान से बेगमपुल तक पद यात्रा का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक व प्रदेश भाजपाध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी रहे। डा. ब्रजेश पाठक ने कहा कि सरदार पटेल राष्ट्र की एकता के सूत्राधार हैं। प्रदेश भाजपाध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि केवल भाजपा ही महापुरूषों का सम्मान करती है। पद यात्रा कैंट विधानसभा के अनेक स्थानों से होकर गुजरी। मार्ग में पद यात्रा पर पुष्पवर्षा की गयी। शुभारंभ प्रदेश भाजपाध्यक्ष ने किया।
यात्रा से पहले सभा
यात्रा के शुभारंभ से पूर्व जीआईसी मैदान पर सभा का आयोजन किया गया। सभा में डिप्टी सीएम डा. ब्रजेश पाठक ने कहा कि उन्होंने कहा सरदार पटेल ने रियासतों को जोड़कर भारत को एक किया, उसी प्रकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश को सशक्त और एकजुट कर रहे हैं। प्रदेश भाजपाध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने कहाकि 2014 के बाद महापुरुषों के सम्मान का कार्य भारतीय जनता पार्टी ने आरंभ किया। आज सरदार पटेल जी के जीवन से हम प्रशासनिक एकता और राष्ट्रनिष्ठा की प्रेरणा लेते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने धारा 370 हटाकर सरदार पटेल के सपनों का भारत साकार किया है। कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने कहा कि सरदार पटेल ने देश को एक सूत्र में बांधकर भारत को अखंडता और एकता का प्रतीक बनाया। महानगर भाजपाध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने कहा यह यात्रा महानगर में तीनों विधानसभाओं में निकाली जा रही है जिससे समाज का प्रत्येक वर्ग सरदार पटेल के जीवन दर्शन से परिचित हो सके। राजकीय इंटर कॉलेज से यात्रा का प्रारंभ हुआ, जो सोतीगंज चौराहे से होते हुए धनेश्वर चौक, सदर बाजार, शिव चौक, घंटाघर, आबू लेन, बेगमपुल तक पहुँची।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेन्द्र तोमर, महापौर हरिकांत आहलूवालिया, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी शहर कमलदत्त शर्मा, लोकसभा यात्रा प्रभारी जयकरण गुप्ता, कैंट विधानसभा यात्रा प्रभारी पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक रविश अग्रवाल, सहसंयोजक अंकित सिंघल, गौरव मलिक, दीपक शर्मा एवं मीडिया प्रभारी अमित शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक, कार्यकर्ता एवं छात्र बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।