मेरठ। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय समेत प्रदेश कांग्रेस के कई नेता आज शहर में होंगे। शहर कांगे्रस अध्यक्ष रंजन शर्मा ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दिल्ली ब्लास्ट में मारे गए युवक मोहसीन के परिजनों से मिलने आ रहे हैं। शहर में पहुंचने पर महानगर कांग्रेस की ओर से उनका स्वागत किया जाएगा। मोहसीन के परिजनों से मिलने के अलावा शहर कांग्रेस अध्यक्ष संगठन के जिला व शहर कांग्रेस के पदाधिकारियों से भी मिलेंगे। माना जा रहा है कि वह संगठन के शहर कार्यालय भी जा सकते हैं, इसके लिए कांग्रेसियों ने तमाम तैयारियां शुरू कर दी हैं। रंजन शर्मा ने जानकारी दी कि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष के आगमन के मद्देनजर सभी को दायित्व सौंप दिए गए हैं। अजय राय के कार्यक्रम के मुद्देनजर सभी कांग्रेसजनों से रविवार को दोपहर ढाई बजे सीसीएसयू पर एकत्र होने को कहा गया है।