विवेक रस्तौगी ने भरवाए मतदाताओं के फार्म

kabir Sharma
2 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

यह बेहद जरूरी कार्य, प्रपत्र भरवाने की प्रक्रिया में सहयोग किया, मतदाताओं की मदद की

मेरठ। भाजपा के महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत महानगर के वार्ड 15 स्थित शक्ति केंद्र इंटर कॉलेज के बूथ नम्बर 221 एवं 222 पर पहुँचकर मतदाताओं के प्रपत्र भरवाने की प्रक्रिया में सहयोग किया। दरअसल उन्हें सूचना मिली थी कि अनेक मतदाताओं को असुविधा हो रही है। इसके बाद वह तुरंत मौके पर पहुंच गए और मतदाताओं की मदद की। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि मतदाता सूची में नाम होना सुनिश्चित किया जाए। यह बेहद जरूरी कार्य है।
गहन पुनरीक्षण अभियान के इस चरण में उन्होंने बूथ स्तर तक जाकर यह सुनिश्चित किया कि प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में सही रूप से दर्ज हो सके। महानगर अध्यक्ष ने कार्यकतार्ओं के साथ बैठकर स्वयं फॉर्म जांचे, लोगों को प्रक्रिया समझाई।

सूची में दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष भोपाल प्रजापति, मंडल महामंत्री दीपक, पूजा गोयल, शक्ति केंद्र संयोजक सचिन करमचंद पासी और कपिल राही भी उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने अपने-अपने स्तर पर अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और क्षेत्र के निवासियों को अधिक से अधिक संख्या में अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया।महानगर अध्यक्ष ने कहा कि गहन पुनरीक्षण अभियान लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक अत्यंत महत्वपूर्ण कदम है, और संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ स्तर पर पूरी निष्ठा से कार्य कर रहा है ताकि कोई भी पात्र मतदाता वंचित न रह जाए।

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *