

अजय राय ने जहर खाने वाले बीएलओ से की मुलाकात, धर्म दिवाकर के परिजनों से भी मिले, सौरभ दिवाकर एवं गौरव दिवाकर को दी सांत्वना
मेरठ। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय शुक्रवार को यहां पहुंचे और एसआईआर अभियान के दौरान अफसरों के कथित उत्पीड़न से परेशान होकर जहर खा कर जान देने का प्रयास करने वाले बीएलओ से मिले। इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्रता सेनानी व शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष दिवंगत धर्म दिवाकर के आवास पर भी पहुंचे और उनके परिजनों से मिले। उनके साथ कांग्रेस के तमाम सीनियर नेता मौजूद रहे।
शहर कांग्रेस रंजन शर्मा प्रभाकर, जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अवनीश काजला आदि तमाम नेता अजय राय को लेकर पहले लोकप्रिय अस्पताल में भर्ती बीएलओ मोहित चौधरी से मिलने पहुंचे। उन्होंने मोहित चौधरी के स्वास्थ्य का हालचाल जाना और उनके परिजनों से वार्ता कर हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। अजय राय ने कहा कि ‘कांग्रेस पार्टी मोहित चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। उनके साथ हुई घटना केवल दुखद नहीं, बल्कि प्रशासनिक असंवेदनशीलता और सरकारी दबाव का परिणाम है। चुनाव आयोग और सरकार का दायित्व है कि बीएलओ को सुरक्षा, सम्मान और दबाव-मुक्त वातावरण मिले। कांग्रेस इस अन्याय को हर स्तर पर उठाएगी और मोहित को न्याय दिलाया जाएगा। अस्पताल से लौटने के बाद अजय राय पूर्व महानगर अध्यक्ष स्व. धर्म दिवाकर शर्मा की पत्नी श्रीमती प्रभा शर्मा के अंतिम संस्कार में सूरजकुंड पहुंचे, जहाँ उन्होंने स्व. शर्मा जी के पुत्रों सौरभ दिवाकर एवं गौरव दिवाकर से मिलकर संवेदना प्रकट की।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष रंजन शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष अवनीश काजला, मेरठ कोऑर्डिनेटर विशाल वशिष्ठ, धूम सिंह गुर्जर, सलीम खान, संजीव शर्मा, ज़ाहिद अंसारी, नसीम खान, सैय्यद रिहानुद्दीन, रीना शर्मा, विवेक त्यागी, विक्रांत वशिष्ठ, सलीम पठान, के.डी. शर्मा, शिवकुमार शर्मा, सुमित विकल, मुद्दबिर अली, नेमपाल तोमर, विकास शर्मा, डॉ. अशोक आर्य, दुष्यंत सागर, संजय वर्मा, हैदर, अयान, राज केशरी, नरेश नेगी, सुनील शर्मा सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।