ममता बोलीं सॉरी लियोन मैसी

kabir Sharma
3 Min Read
WhatsApp Channel Join Now
WhatsApp Group Join Now

फुटबॉलर मैसी के प्रोग्राम में उपद्रव, स्टेडियम में तोड़फोड, पश्चिम बंगल सरकार ने बनायी जांच को कमेटी

नई दिल्ली/कोलकाता। वर्ल्ड क्लास फुटबालर लियोन मैसी के कार्यक्रम में जो कुछ हुआ उसको लेकर सीएम ममता बनर्जी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। ममता बनर्जी स्वयं स्टेडियम जा रही थीं, लेकिन जब उन्हें सूचना दी गई की स्टेडियम में हंगामा हो गया है तो उन्होंने कार्यक्रम रद्द कर दिया। केवल ममता बनर्जी ने ही नहीं बल्कि शाहरूख खान सरीखे कई सेंलिब्रेटी भी उनके कार्यक्रम में पहुंचने वाले थे, लेकिन हंगामे के चलते उन्होंने भी स्टेडियम आना मुलतबी कर दिया। मेसी सुबह करीब 11:30 बजे स्टेडियम पहुंचे और अपनी 70 फीट ऊंची मूर्ति का वर्चुअल अनावरण किया। लेकिन खराब प्रबंधन और VIP फोटो सेशंस के कारण आम दर्शकों को मेसी ठीक से नहीं दिखे। सुरक्षा कारणों से मेसी को जल्दी बाहर निकालना पड़ा, जिससे फैंस भड़क गए। कार्यक्रम में शाहरुख खान, सौरव गांगुली जैसे सेलेब्रिटी भी आने वाले थे, लेकिन हंगामे की वजह से कई प्लान रद्द हो गए। मेसी अब हैदराबाद के लिए रवाना हो चुके हैं, जहां उनका अगला कार्यक्रम है। इस घटना ने कोलकाता में फुटबॉल प्रेमियों को गहरा निराश किया है।

सीएम ममता बनर्जी ने मांगी माफी

इस घटना पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गहरा दुख जताया और सीधे लियोनेल मेसी से माफी मांगी। उन्होंने एक्स पर लिखा:-

आज सॉल्ट लेक स्टेडियम में हुई अव्यवस्था से मैं बहुत परेशान और हैरान हूं। मैं खुद हजारों खेल प्रेमियों और फैंस के साथ कार्यक्रम में शामिल होने स्टेडियम जा रही थी, ताकि अपने पसंदीदा फुटबॉलर लियोनेल मेसी की झलक देख सकें। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के लिए मैं लियोनेल मेसी से, साथ ही सभी खेल प्रेमियों और उनके फैंस से दिल से माफी मांगती हूं।”

ऊंचे दामों खरीदे थे टिकट

हजारों फैंस, जो ऊंचे दामों पर टिकट खरीदकर मेसी की एक झलक पाने आए थे, निराश हो गए क्योंकि कार्यक्रम महज 10-20 मिनट चला और मेसी जल्दी चले गए। नाराज फैंस ने बोतलें फेंकी, कुर्सियां तोड़ी और स्टेडियम में तोड़फोड़ की। पश्चिम बंगल सरकार ने घटना की जांच के लिए एक उच्चस्तरीय कमेटी गठित कर रही हैं। कमेटी की अध्यक्षता रिटायर्ड जस्टिस अशीम कुमार राय करेंगे, जबकि चीफ सेक्रेटरी और एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (होम एंड हिल अफेयर्स) सदस्य होंगे। कमेटी घटना की विस्तृत जांच करेगी, जिम्मेदारी तय करेगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के उपाय सुझाएगी।

- Advertisement -

WhatsApp Channel Join Now
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *