डिस्कवरी 72 अरब डॉलर में बिका

kabir Sharma
2 Min Read
WhatsApp Channel Join Now
WhatsApp Group Join Now

नेटफ्लिक्स ने खरीदा, वार्नर ब्रोस डिस्कवरी को 72 अरब डॉलर बिका, स्ट्रीमिंग मार्केट में नेटफ्लिक्स की बादशाहत और मजबूत

नई दिल्ली/न्यूयार्क। दुनिया की बड़ी डील में एक और डील शुमार हो गयी है। यह डील 72 अरब डालर में हुई है। डिस्कवरी का मलिक अब नेटफ्लिक्स बन गया है। इसके बारे में तफसील से जानकारी दे देते हैं। मनोरंजन जगत में अब तक की सबसे बड़ी डील हुई है! स्ट्रीमिंग दिग्गज नेटफ्लिक्स ने वार्नर ब्रोस डिस्कवरी को 72 अरब अमेरिकी डॉलर (लगभग 6 लाख करोड़ रुपये) में अधिग्रहण करने की घोषणा की। यह डील एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के इतिहास में सबसे बड़ा टेकओवर माना जा रहा है, जो डिज्नी-फॉक्स डील को भी पीछे छोड़ देगा।

स्ट्रीमिंग मार्केट में नेटफ्लिक्स की बादशाहत और मजबूत

इस डील के बाद अब से नेटफ्लिक्स को वार्नर की आइकॉनिक प्रॉपर्टीज जैसे हैरी पॉटर, डीसी कॉमिक्स (बैटमैन, सुपरमैन), एचबीओ की हिट सीरीज (गेम ऑफ थ्रोन्स, द लास्ट ऑफ अस) और वार्नर की फिल्म लाइब्रेरी मिल जाएगी। विशेषज्ञों का कहना है कि इससे स्ट्रीमिंग मार्केट में नेटफ्लिक्स की बादशाहत और मजबूत हो जाएगी, जबकि डिज्नी+, अमेजन प्राइम और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर दबाव बढ़ेगा।

शेयरों में भारी उछाल

डील की घोषणा के बाद नेटफ्लिक्स के शेयरों में भारी उछाल देखा गया, जबकि वार्नर ब्रोस डिस्कवरी के शेयरों में भी तेजी आई। यह सौदा रेगुलेटरी अप्रूवल के बाद पूरा होगा, जो 2026 में होने की उम्मीद है। इससे लाखों सब्सक्राइबर्स को नई कंटेंट की बाढ़ आने वाली है, लेकिन कॉम्पिटिशन कमीशन की नजर भी इस पर होगी ताकि मोनोपॉली न बने। यह घटना आज दुनिया भर में ट्रेंड कर रही है और मीडिया इंडस्ट्री को हमेशा के लिए बदल सकती है। क्या यह स्ट्रीमिंग युद्ध का अंत होगा या नया शुरुआत? फैंस और इन्वेस्टर्स की नजरें टिकी हैं!

- Advertisement -
WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *