
रूस व यूक्रेन जंग में अब तक लाखों बेघर, चाल साल से जारी है दोनों देशों के बीच जंग, अभी बनती नजर नहीं आ रही है बात
नई दिल्ली/वाशिंगटन। रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग को चार साल हो गए हैं। जंग में अब तक दोनों देशों के हजारों फौजी मारे गए हैं। इनमें बड़ी संख्या अफसरों की भी है। जंग की इस विभिषिका का लाखों लोग शिकार हुए हैं। वो मारे गए हैं या फिर बेघर हो गए हैं। दोनों देशों के जो इलाके जंग की चपेट में आए हैं वो बर्बाद हो गए हैं। फ्रंटलाइन पर रूस धीमी लेकिन लगातार प्रगति कर रहा है, जबकि यूक्रेन ड्रोन हमलों और काउंटरअटैक्स से जवाब दे रहा है। मुख्य फोकस पूर्वी यूक्रेन (डोनेट्स्क और लुहान्स्क) पर है, जहां रूस पोक्रोव्स्क और कुर्खोवे जैसे क्षेत्रों में आगे बढ़ने की कोशिश कर रहा है। युद्ध अभी लंबा चलने के संकेत हैं – रूस आक्रामक है, लेकिन यूक्रेन पश्चिमी मदद से टिके हुए है। शांति की उम्मीद है, लेकिन क्षेत्रीय दावों पर गतिरोध बना हुआ है।
यूरोपीयन संघ को पुतिन ने बताया चोर
EU ने यूक्रेन को 2026-2027 के लिए 90 बिलियन यूरो (लगभग 105 बिलियन डॉलर) का ब्याज-मुक्त ऋण देने का ऐलान किया। यह यूक्रेन की सैन्य और आर्थिक जरूरतों के लिए है। हालांकि, फ्रोजन रूसी एसेट्स (210 बिलियन यूरो) का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा – इसके बजाय EU खुद बॉन्ड जारी करके पैसा जुटाएगा। रूसी एसेट्स को तब तक फ्रीज रखा जाएगा जब तक रूस युद्ध क्षतिपूर्ति नहीं देता। यूक्रेनी राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने इसे “मजबूत समर्थन” बताया, जबकि पुतिन ने EU को “चोर” कहा।
तो क्या ट्रंप की मेहनत ला रही रंग
अमेरिकी एन्वॉय (स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर) रूसी प्रतिनिधियों से मीटिंग कर रहे हैं। ट्रंप ने कहा कि डील “करीब आ रही है”, लेकिन क्षेत्रीय मुद्दे (डोनबास और क्राइमिया) अभी अनसुलझे हैं। ज़ेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन चुनाव कराने को तैयार है अगर सिक्योरिटी गारंटी मिले। रूस पूरे डोनबास पर दावा कर रहा है। पुतिन ने अपनी सालाना प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि रूस की मांगें (क्षेत्रीय और NATO से दूर रहना) नहीं बदली हैं।
जंग के सूरत हालात
- रूस ने 2025 में करीब 4,700-6,000 वर्ग किमी क्षेत्र पर कब्जा किया (मुख्यतः डोनेट्स्क में)।
- पोक्रोव्स्क के पास लड़ाई जारी: यूक्रेन शहर के उत्तरी हिस्से पर कंट्रोल रखे हुए है, लेकिन दक्षिण में लड़ाई तेज।
- कुर्खोवे और लाइमन के पास यूक्रेन ने काउंटरअटैक किए, रूसी रेजिमेंट को नुकसान पहुंचाया।
- रूस ने रातोंरात 160+ ड्रोन हमले किए, यूक्रेन की एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को टारगेट किया – कई क्षेत्रों में बिजली कटौती।
- कुल रूसी हताहत: 2022 से अब तक 1.1 मिलियन+ (यूक्रेनी अनुमान)।
- यूक्रेन के हमले:
- यूक्रेन ने पहली बार मेडिटेरेनियन सागर में रूसी “शैडो फ्लीट” ऑयल टैंकर पर ड्रोन अटैक किया (लीबिया के पास)।
- रूसी पोर्ट्स और रिफाइनरियों पर ड्रोन स्ट्राइक्स जारी, जिससे रूस की ऑयल एक्सपोर्ट प्रभावित।