


जैन चेतना फोरम का आयोजन, श्री पंचायती दिगंबर जैन मंदिर दुर्गाबाड़ी सदर, 270 श्रद्धालुओं ने भाग लिया
मेरठ। जैन चेतना फोरम ने “श्री भक्तामर स्तोत्र महामंडल विधान” का अति भव्य आयोजन श्री पंचायती दिगंबर जैन मंदिर दुर्गाबाड़ी सदर मेरठ में शुभारंभ किया। यह विधान जैन चेतना फोरम के 108 भक्तामर स्तोत्र के पाठ पूर्ण होने पर आयोजित किया गया। नौ वर्ष पूर्व परम पूज्य आचार्य श्री सौरभ सागर जी महाराज की प्रेरणा से आरंभ हुए यह 108 पाठ अब दिसंबर 2025 में पूर्ण हुए है। विधानाचार्य पंडित आशीष शास्त्री जी के निर्देश में विधान में लगभग 270 श्रद्धालुओं ने भाग लिया। सौ धर्म इंद्र श्री पंकज जैन सर्राफ ने श्री जी का अभिषेक एवं शांति धारा करके विधान आरम्भ किया।
दीप प्रज्जवलन
मुख्य अतिथि श्री सुनील जैन प्रवीण जैन, श्री योगेश जैन अरहन्त प्रकाशन, श्री जयपाल जैन जी सर्राफ ने दीप प्रजवलन किया।
ध्वजारोहण श्रीमती मयूरी जैन श्री निखिल जैन जी (धर्मा ज्वेलर्स) रहे। कुबेर इंद्र इंद्राणी श्रीमती स्वाति जैन नवीन जैन लोहे वालो ने भक्ति करते हुए रत्नों की वर्षा की। शची इंद्राणी नीतू जैन, निष्ठा जैन, रेणु जैन, प्राची जैन एवं मंजू जैन मनराज जी ने कलश स्थापना कर के भक्तामर स्तोत्र मांडला स्थापित किया। सभी ने भक्ति नृत्य करते हुए अत्यंत भाव विभोर होकर श्री भक्तामर स्तोत्र महामंडल विधान पूर्ण किया। अंत में श्री पंकज जैन सर्राफ पुत्र श्री जयपाल जैन सर्राफ परिवार की तरफ से विधान में बैठने वाले सभी श्रद्धालुओं की भोजन व्यवस्था कर रखी थी। उनके निवेदन पर सभी ने भोजन किया। श्री अजय जैन सर्राफ एवं श्री संजय जैन सी. ए की तरफ से 24 लक्की ड्रा एवं बैठने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रभावना वितरित की गई। जिसकी सभी ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की।
जयकारे
अंत में देवाधिदेव प्रथम तीर्थंकर श्री आदिनाथ भगवान के जयकारे के साथ विधान सफलता पूर्वक पूर्ण हुआ। मीडिया प्रभारी संजीव जैन (गॉडविन) ने जानकारी देते हुए बताया कि.. अध्यक्ष :पंकज जैन सर्राफ, महामंत्री : श्री देवेंद्र जैन, मंत्री: श्री संजीव जैन पेट्रोल पम्प वाले, अक्षत जैन, मृदुल जैन, अजय जैन सर्राफ, संजय जैन सी. ए, संजीव जैन एडवोकेट, प्रमोद जैन एग्रो, जतिन जैन, अंकुर जैन, सौरभ जैन c.a आदि का विधान को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग रहा।