दुनिया में क्रिसमस ईव की धूम

kabir Sharma
2 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

यॉर्क, लंदन, पेरिस, रोम और सिडनी में लाखों लोग सड़कों पर, ईस मसीह के जन्म की पूर्व संध्या, अमेरिका व यूरोपियन देशों में कड़े सुरक्षा इंतजाम

नई दिल्ली/वेटिकन। प्रभु ईसा मसीह के जन्म दिन के मौके से पहले पूरी दुनिया में क्रिसमस ईव की धूम मची है। दुनिया के देशों में बड़े-बड़े होटलों में खास आयोजनों की तैयारी है। इसके अलावा कुछ लाेग सड़कों पर खुले आसमान के नीचे जश्न की तैयारी कर रहे हैं।यह दिन शांति, प्रेम और उम्मीद का संदेश देता है, खासकर जब दुनिया कई चुनौतियों से गुजर रही है। हालांकि इस दौरान आत्मघाती हमलों की बराबर आशंका बनी हुई है। सबसे ज्यादा डर ISIS के लड़ाको के हमलों का है। अमेरिका में भी ISIS के हमले हो चुके हैं। जिसमें तीन की मौत हुई थी। आज रूस के साउथ में आत्मघाती हमले में दो अफसर मारे गए। हालांकि इस हमले के पीछे यूक्रेनी ऐजेंसियों का हाथ माना जा रह है।

ईसा मसीह के जन्म की पूर्व संध्या

क्रिसमस यानि प्रभु ईसा मसीह के जन्म दिन का दिन होता है उससे पहले दुनिया भर में क्रिसमस ईव मनाया जा रहा है, जो ईसा मसीह के जन्म की पूर्व संध्या है। यह त्योहार अरबों लोगों द्वारा उत्साह और एकता के साथ मनाया जाता है। चर्चों में कैंडललाइट सर्विसेज, कैरोल गायन, परिवार के साथ डिनर और गिफ्ट्स का आदान-प्रदान इस दिन की मुख्य परंपराएं हैं।

लाखाें लोग जश्न में शामिल

विश्व के प्रमुख शहरों जैसे न्यूयॉर्क, लंदन, पेरिस, रोम और सिडनी में लाखों लोग सड़कों पर उतरकर लाइट्स, फायरवर्क्स और उत्सवों में शामिल हो रहे हैं। वेटिकन सिटी में पोप की मिडनाइट मास को लाखों लोग देख रहे हैं। भारत में भी गोवा, मुंबई, दिल्ली और कोलकाता जैसे शहरों में चर्च सजे हुए हैं और पार्क स्ट्रीट जैसे इलाके रोशनी से जगमगा रहे हैं।

- Advertisement -
WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *