
जिला भाजपा ने किया हवन, बड़ी संख्या में पहुंचे संगठन के नेता, गोष्ठी में अटल जी की सरकार की उपलब्धियां बतायीं
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपयी की जन शताब्दी समारोह को भाजपाइयों ने सुशासन दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया। इस मौके पर मवाना रोड स्थित एक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में जिला व महानगर संगठन के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे। संचालन जिला उपाध्यक्ष फिरेराम धनतला ने किया। कार्यकर्ताओं नेे हवन का किया। जिला अध्यक्ष हरवीर सिंह पाल ने कहा अटल बिहारी वाजपेई एक दूरदर्शी राजनेता थे। उनके सुशासन की विरासत में पोखरण, द्वितीय परियोजना,कारगिल युद्ध के दौरान उनके नेतृत्व और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का शुभारंभ जैसी महत्वपूर्ण उपलब्धियां शामिल है। उनकी विरासत को सम्मान देने और नागरिकों को प्रेरित करने के लिए हम सब प्रतिबद्ध हैं। अटल जी ने अपनी सौम्यता,सहजता और स हृदयता से करोड़ों भारतीयों के मन में जगह बनाई पूरा देश उनकी राजनीति और उनके योगदान के प्रति कृतज्ञ है। उन्होंने अटल जी का जीवन परिचय दिया। इस क्रम में सांसद खेल महोत्सव का भी आयोजन किया गया।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर ऑपरेटिव सोसाइटी के अध्यक्ष विमल शर्मा,पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनिंदर पाल सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरिंदर जाटव, राष्ट्रीय परिषद सदस्य अरुण वशिष्ठ, महानगर भाजपध्यक्ष विवेक रस्तौगी, जिला महामंत्री समीर चौहान, जिला उपाध्यक्ष $िफरेराम धनतला, संजीव शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी संजीव राणा,कुलदीप तोमर,जिला संयोजक विनय शर्मा, जिला कार्यालय प्रमुख राजकुमार शर्मा, जिला मंत्री मुकेश शास्त्री, विमला जाटव, रॉबिन गुर्जर ब्रजवीर सैनी, मंडल अध्यक्ष मोनू आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।