मुख्य सचिवों का पांचवां राष्ट्रीय सम्मेलन, पीएम का विकसित भारत पर बल, सभी को मिले विकास का समान लाभ
नई दिल्ली। प्रधान नरेन्द्र मोदी ने आज सुबह नई दिल्ली मे देश भर के राज्यों के मुख्य सचिवों के सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने देश के सामने नई चुनौतियों का खासतौर से जिक्र किया। साथ ही यह भी संदेश दिया की इन चुनौतियों से कैसे निपटा जा सकता है। पीएम मोदी ने कहा कि संसाधानों का बेहतर इस्तेमाल किया जाना बेहद जरूरी है। भारत में संसाधनों की प्रचुरता की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहाकि मेन पावर भी देश का महत्वपूर्ण संसाधान है। पीएम ने कहा कि समाज के हर वर्ग के व्यक्ति का विकास होना चाहिए। योजनाओं का लाभ उन तक पहुंचना चाहिए।
पीएम का प्रशासनिक सुधारों पर जोर
राज्य के मुख्य सचिवों के इस पांचवें सम्मेलन में पीएम मोदी ने सबसे ज्यादा जोर प्रशासनिक सुधारों पर दिया। उन्होंने कहा कि इसके बगैर कोई भी कार्य व याेजना की सफलता संदिग्ध है। दो दिन चलने वाले इस सम्मेलन में पीएम ने इस सम्मेलन का मुख्य थीम ‘विकसित भारत के लिए मानव पूंजी’ है। पर काफी कुछ विस्तार से बताय। उन्होंने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों के साथ पीएम मोदी विकास योजनाओं, प्रशासनिक सुधारों और मानव संसाधन विकास पर की। यह सम्मेलन विकसित भारत@2047 के विजन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।