आप अनमोल थे टाटा के रतन

kabir Sharma
3 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

सादगी व गरीबों के लिए प्रेम ने बनाया मसीहा, विश्व भर के लोग कर रहे नमन, रतन टाटा की 88वीं जयंती पर किया जा रहा स्मरण

नई दिल्ली। जयंती पर रतन टाटा को पूरी दुनिया नमन कर रही है। भारत और दुनिया के जिन लोगों की रतन टाटा ने मदद की वो कह रहे हैं कि आप अनमोल थे रतन। बहुत आती है आपकी याद। आप जहां भी हैं वहां ईश्वर तुम्हें दुनिया के तमाम सुख प्रदान करें। भारत के महान उद्योगपति, परोपकारी और टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन पद्म विभूषण रतन नवल टाटा की 88वीं जयंती पर पूरा देश उन्हें याद कर रहा है। 28 दिसंबर 1937 को जन्मे रतन टाटा का पिछले साल 9 अक्टूबर 2024 को निधन हो गया था, लेकिन उनकी विरासत आज भी लाखों लोगों को प्रेरित कर रही है। उनकी सादगी व नैतिकता और प्रेम भाव ने उन्हें दुनिया में अमीरों का अमीर बनाया।

देश नहीं दुनिया मानती है लोहा

रतन टाटा की काबलियत का देश ही नहीं पूरी दुनिया लोहा मानती है। भारत के महान उद्योगपति, परोपकारी और टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन पद्म विभूषण रतन नवल टाटा की 88वीं जयंती पर पूरा देश उन्हें याद कर रहा है। 28 दिसंबर 1937 को जन्मे रतन टाटा का पिछले साल 9 अक्टूबर 2024 को निधन हो गया था, लेकिन उनकी विरासत आज भी लाखों लोगों को प्रेरित कर रही है।

इन्होंने किया नमन

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “भारत के औद्योगिक विकास के आधार स्तंभ, प्रख्यात उद्योगपति पद्म विभूषण रतन टाटा की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। उन्होंने भारत में उद्योग और उद्यमिता को नई गति दी। आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।” केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, ज्योतिरादित्य सिंधिया, नितिन गडकरी और महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस सहित कई नेताओं ने उन्हें याद किया। टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने बॉम्बे हाउस में श्रद्धांजलि अर्पित की। कैंसर जैसी बीमारी का लगभग निशुल्क इलाज केवल रतन टाटा सरीखा शख्स ही दुनिया को दे सकता है।

- Advertisement -

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *