वाल्मीकि आदि आरक्षण वंचित वर्ग संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश, हजारों की संख्या में जुटा समाज, सरकार को जगाने का प्रयास
मेरठ। वाल्मीकि आदि आरक्षण वंचित वर्ग संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में उच्चतम न्यायालय द्वारा 1 अगस्त 2024 को अनुसूचित जाति/जनजाति के आरक्षण में किए गए वर्गीकरण संबंधी निर्णय को उत्तर प्रदेश में लागू कराने की मांग को लेकर चरणबद्ध आंदोलन चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को बाइक रैली का आयोजन किया गया। सुबह से ही घंटाघर स्थित भगवान वाल्मीकि चौक पर समाज के लोग एकत्रित होने लगे। भगवान वाल्मीकि की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर बाइक रैली का शुभारंभ किया गया।
ये रहा रैली का रूट
बाइक रैली घंटाघर से प्रारंभ होकर पी.एल. शर्मा अस्पताल, जली कोठी चौराहा, बुढ़ाना गेट, ईव्ज चौराहा होते हुए अंबेडकर चौक स्थित अंबेडकर पार्क कचहरी पहुंची। रैली का नेतृत्व संघर्ष समिति के संयोजक विनोद कुमार बेचैन, अध्यक्ष रविंद्र कुमार वैद, मुख्य महामंत्री विनेश विद्यार्थी, सहसंयोजक सुरेंद्र ढिंगिया, विनेश मनोठिया, महामंत्री शालिनी सिंह, लोकेश टंडन, अजय सिंह महरोलिया एवं सदस्य मोनिंदर सूद वाल्मीकि ने किया। अंबेडकर पार्क पहुंचने पर वहां उपस्थित पूर्व राज्य मंत्री एवं संघर्ष समिति के मुख्य सलाहकार प्रभु दयाल वाल्मीकि द्वारा साथियों सहित बाइक रैली का स्वागत किया गया। इसके पश्चात बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
गरजे तमाम नेता
संघर्ष समिति के संयोजक विनोद कुमार बेचैन ने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब उत्तर प्रदेश सरकार को यह मांग माननी ही पड़ेगी। संघर्ष समिति के अध्यक्ष रविंद्र कुमार वैद एवं मुख्य महामंत्री विनेश विद्यार्थी ने बाइक रैली में शामिल सभी समाजबंधुओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं मुख्य सलाहकार प्रभु दयाल वाल्मीकि, सहसंयोजक सुरेंद्र कुमार ढिंगिया, विनेश मनोठिया, वरिष्ठ सदस्य मोनिंदर सूद वाल्मीकि एवं नरेश सिलेलान भी शामिल हुए।
रैली में ये रहे मौजूद
बाइक रैली में ऊषा चिन्योट, सुनीता मंडल, अनीता मिलन, पदमा जॉनसन, महिपाल वाल्मीकि, सुभाष चंद चांवरिया, राजू पेंटर, कैलाश चंदोला, विनोद बच्चन, ईश्वर दयाल भुरंडा, विक्की पार्चा, सुगन सिंह धिंगान, आर.के. बौद्ध, राजू महरौल, दिनेश सूद, गौरव सूद, अरविंद सूद, शीशपाल सिंह वाल्मीकि, बुद्ध प्रकाश भगत, जितेंद्र चिंडालिया, मिलन सिंह, नरेश चंदोला, मानव ठेकेदार, पूनम एडवोकेट, बब्बू वेद, अंकुश मेहरौल, रोहित, राजू मनोठिया, नितिन शेरयार, सनी मंगवाने, अर्जुन मेहरोल, राजू भिंडियां, उत्तम कुमार, संजू जीनवाल, दीपक जाहिदपुर, विनीत वासु, दिनेश शेरयार, गुलशन पार्चा, मंगू मेहरा, रामनाथ टांक, संदीप टांक, संदीप वैद, अमित वैद ठेकेदार, अमित वाल्मीकि, अमित पिहवाल सहित अनेक लोगों का विशेष सहयोग रहा।