न्यू साल पर पहुंच सकते हैं एक करोड़, इंतजाम में हांफ रहा है सिस्टम, इस बार न्यू ईयर पर सबसे ज्यादा क्रेज अयोध्या में श्रीराम के दर्शन का
नई दिल्ली/अयोध्या। इस साल न्यू साल के मौके पर करोड़ों लोगों में अयोध्या आकर श्रीराम के दर्शन का क्रेज है। अनुमान है कि नये साल पर एक करोड़ श्रद्धालु दर्शन को पहुंच सकते हैं। इसने लोगों के अयोध्या पहुंचने को देखते हुए तैयारियों के मामले में प्रशासन व पुलिस के आला अफसरों के हाथ-पांव फूले हुए हैं। हालांकि प्रशासन का दावा है कि सभी तरह से इंतजाम किए गए हैं। इंतजामों में कोई कमी नहीं रख छोड़ी है। सबसे ज्यादा बड़ी चुनौती श्रीराम मंदिर में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को लेकर है। दरअसल श्रद्धालु वहां देर तक रूकना चाहते हैं, लेकिन ऐसा संभव नहीं है। इसके अलावा और भी कई चुनौतियां हैं। हालांकि इंतजाम काफी कुछ किए गए हैं।
क्रिसमस पर बड़ी संख्या में पहुंचे हिन्दू
जो लोग नया साल अयोध्या में श्रीराम के दर्शन के साथ मनाना चाहते हैं उनमें जश्न के साथ-साथ धार्मिक उत्साह चरम पर है। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। 24-25 दिसंबर को ही लाखों श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे। 31 दिसंबर से 1 जनवरी तक यह संख्या एक करोड़ पहुंचने की उम्मीद है। जिसकी वजह से दर्शन में देरी हो सकती। संयम बनए रखना होगा।
प्रशासन के इंतजाम
भारी भीड़ के चलते प्रशासन ने तमाम इंतजाम कराए हैं। अयोध्या आने वालों के लिए इसनकी जानकारी होना बेहद जरूरी है।योध्या धाम क्षेत्र को सेक्टर और जोन में विभाजित किया गया है। अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है, संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन से निगरानी। सभी आने वाले वाहनों की जांच हो रही है। काले फिल्म वाले वाहनों से फिल्म हटाई जा रही है। नशे में ड्राइविंग पर सख्त कार्रवाई के लिए ब्रेथ एनालाइजर का उपयोग। रूट डायवर्ट किए जा रहे हैं। अगर 1 जनवरी को भीड़ बढ़ी तो शहर के सभी एंट्री पॉइंट्स पर होल्डिंग एरिया सक्रिय किए जाएंगे। महाकुंभ जैसी सुरक्षा व्यवस्था लागू है।
यह समय रहेगा बेहतर
दर्शन के लिए अयोध्या आने वालों को सलाह दी जाती है कि मंगलवार या बुधवार की सुबह जाएं, जहां भीड़ कम हो। शाम 6-7 बजे के बीच दर्शन करें, जब रश कम होता है। पहले पहुंचें और कतार में लगें। दर्शन जल्दी होता है, इसलिए लंबे समय तक रुकने की उम्मीद न रखें। हनुमान गढ़ी दर्शन राम मंदिर से पहले करें अगर संभव हो। वीआईपी पास की बजाय सामान्य क्यू फॉलो करें। दर्शन में 30 मिनट से 1 घंटा लग सकता है। ट्रेन या बस से जाएं तो ट्रैफिक से बचें।