
वैष्णों देवी पर ओवरक्राउड, श्राइन बोर्ड ने रजिस्ट्रेशन से खड़े किए हाथ, अयोध्या श्रीधाम वृंदावन काल द्वारिकाधीश सभी जगह श्रद्धालुओं का समुद्र
नई दिल्ली। नए साल के पहले दिन देश भर के मंदिरों मे आस्था का सैलाब उमड़ आया है। माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए इतने अधिक श्रद्धालु जम्मू पहुंच गए हैं कि उन्हें संभालने में हाथ-पांव फूल गए हैं। श्राइनबोर्ड ने हाथ खड़े कर दिए हैं। पांच जनवरी तक संभवत कोई नया रजिस्ट्रेशन ना हो। इसी तरह से देश के अन्य धर्म स्थलों पर भी श्रद्धालुओं का समुद्र उमड़ा हुआ है। श्रीधाम वृंदावन, अयोध्या जी, द्वारिकाधीश, महाकाल की नगरी उज्जैन, त्रिरूपति बालाजी सभी जगह श्रद्धालुओं ने हाउसफुल करा दिया है।
दिन निकलने से पहले मंदिरों पर श्रद्धालुओं रेला
देश के तमाम मंदिरों में पौ फटने से पहले मंदिरों पर श्रद्धालुओं का रेला देखा गया। कई कई किलोमीटर की लंबी कतार नजर आयीं। प्रमुख मंदिरों में लाखों श्रद्धालु सुबह से ही दर्शन के लिए पहुंचे, जिससे कई जगहों पर लंबी-लंबी कतारें लगीं। ठंड और कोहरे के बावजूद लोग परिवार सहित नए साल की शुरुआत ईश्वर के आशीर्वाद से करने पहुंचे। श्रीधाम वृंदावन बांके बिहारी जी, वैष्णो देवी, अयोध्या राम मंदिर, तिरुपति बालाजी, काशी विश्वनाथ, और सिद्धिविनायक जैसे मंदिरों में रिकॉर्ड तोड़ भीड़ है।
कटारा में हालात बेकाबू
माता वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं के रेले से कटारा के हालात बेकाबू हैं। भारी भीड़ के कारण श्राइन बोर्ड ने अस्थायी रूप से यात्रा रजिस्ट्रेशन रोक दिया। ठंडी हवाओं और कोहरे के बीच भी भक्तों का उत्साह देखते बनता था। श्रद्धालुओं की भी जिद की कि पहले ही दिन मैय्या रानी की दर्शन करने हैं।