हमले के खिलाफ हिंदुओं की हुंकार

हमले के खिलाफ हिंदुओं की हुंकार
Share

हमले के खिलाफ हिंदुओं की हुंकार, बंगलादेश में हिन्दुओं पर हमले के खिलाफ मेरठ के हिन्दुओं ने हुंकार भरी। इसमें भाजपा व हिन्दू संगठनों के नेताओं के अलावा हैण्डलूम वस्त्र व्यापारी संघ खंदक के प्रधान अकुंर गोयल जमकर गरजे। उन्होने कहा कि देश का हिंदू कमजोर नहीं है। बंगलादेश की ईंट से ईंट बजा देंगे।  वहीं दूसरी ओर हिन्दुओं पर हमले के विरोध में मेरठ बंद रखा गया। सभी संगठन इसके समर्थन में उतरे थे। संयुक्त व्यापार संघ (नवीन गुप्ता व अजय गुप्ता) का बंद को पूरी तरह से समर्थन था। इसके अलावा आईएमए, आईआईए सरीखे संगठन भी बंद के समर्थन में थे।  तमाम संगठनों के समर्थन के चलते बंद अभूतपूर्व रहा। कोतवाली के बुढानागेट स्थित शहीद मंगल पांडे के प्रतिमा स्थल से इस मौके पर लोग विरोध प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिला प्रशासन के माध्यम से बंगलादेश के हिन्दुओं पर हमले के विरोध में   राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। बंद के मद्देनजर सुबह से ही बुढानागेट के शहीद मंडल पांडे प्रतिमा स्थल पर लोग जुटने लगे थे। हालांकि बंद अराजनैतिक था लेकिन पूरे आयोजन पर भाजपाइयों का कब्जा था। भाजपा के तमाम नेता इस मौके पर मौजूद थे। संयुक्त व्यापार संघ की यदि बात करें तो अजय गुप्ता खेमा पूरी तरह से काविज था। हालांकि  बेगमपुल व्यापार संघ, सदर बाजार व्यापार संघ, सेंट्रल मार्केट व्यापार संघ, नवीन मंडी व्यापार संघ, पेट्रोल पंप एसोसिएशन, खंदक बाजार व्यापार संघ, बुढ़ाना गेट व्यापार संघ आदि सहित शहर के तमाम व्यापारिक संगठनों ने बंद को सफल बनाने के लिए संयुक्त व्यापार संघ समर्थन को पहुंचे थे। आईएमए के डाक्टर प्रतिनिधि भी वहां मौजूद थे। इसके आलावा शहर के ज्यादातर स्कूल भी इस मौके पर बंद थे।  ऐलान नहीं किया गया है। स्कूलों को रखने के लिए व्यापार संघ ने स्कूल संचालकों से संपर्क किया गया है। ताकि बंद को ऐतिहासिक बनाया जा सके।
इस मौके पर कैंट विधायक अमित अग्रवाल, कैंट बोर्ड के निवर्तमान उपाध्यक्ष बीना वाधवा,  बोर्ड के पूर्व सदस्य अनिल जैन एमएलसी धमेन्द्र भारद्वाज, अंकुर गोयल खंदक, नवीन अरोरा,  अशोक सुधाकर, भाजपा नेता दीपक शर्मा, विशाल बिंदल, अनिल जैन पूर्व सदस्य,  मुकेश अग्रवाल, सुधीर रस्तौगी, भाजपा अमित अग्रवाल, एमएलसी धमेन्द्र भारद्वाज, पूर्व विधायक रविन्द्र भडाना, कमल दत्त शर्मा, संदीप रेवडी, नवीन अरोरा, अरुण जिंदल, विनोद भारती, बलराज गुप्ता, बलराज डूंगर, नागेन्द्र तोमर,  अजय गुप्ता, नवीन गुप्ता, अंकित गुप्ता मनु, कुशान गोयल,  अरुण वशिष्ठ, अजय गुप्ता, दलजीत सिंह, पवन मित्तल, कमल ठाकुर, नीरज  त्यागी,  राजीव काले, ललित गुप्ता अमूल, सतेन्द्र अग्रवाल, धनंजय कालिया, आलोक रस्तौगी, सुधांशु जी महाराज, अशोक रस्तौगी, राजीव गोयल, प्रदीप शर्मा आदि भी मौजूद रहे। ज्ञापन एडीएम सिटी ब्रजेश कुमार सिंह को दिया गया।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *