राज्य की 68 सीटों पर भाजपा के 44 प्रत्याशी निर्विरोध, विपक्ष ने बताया साजिश, सीएम ने दी जीत की बधाई
नई दिल्ली/मुंबई। चुनाव लड़े बगैर ही मराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा जीत का परचम लहराने पर उतारू है। इस माह की 15 तारीख को होने वाले मतदान से पहले भाजपा ने राज्य की 68 सीटों पर अपने 44 प्रत्याशी निर्विरोध जीत वा लिए हैं। इससे चुनाव का परिणाम आने से पहले ही सरकार और संगठन में जश्न का माहौल है।हालांकि विपक्षी दलों ने इसके बाद सरकार पर बड़ा हमला बोला है। भाजपा के नेताओं का कहना है कि यह संगठन की ताकत का प्रदर्शन है।
बड़ी सफलता का दावा
सरकार और संगठन महाराष्ट्र में होने वाले नगर पालिकाओं के चुनाव से पहले इसे कार्यकर्ताओं की मेहनत की शानदार सफलता बता रही है। साथ ही यह भी दावा किया जा रहा है कि महाराष्ट्र में भाजपा ने पूरी तरह से अपनी जड़ें जमा ली हैं। 15 जनवरी को होने वाले मतदान से पहले यह जीत भाजपा की संगठनात्मक ताकत को दर्शाती है। ब्रिहन्मुंबई म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC) सहित अन्य नगर निकायों में भाजपा जीत का दावा कर रही है। सीएम फड़नवीस ने इसके लिए कार्यकर्ताओं को बधाई दी है।