रालोद महिला प्रकोष्ठ का गौतमबुद्ध नगर सम्मेलन प्रस्तावित, मेरठ में तैयारियाें पर चर्चा, राष्ट्रीय महासचिव पहुंचीं
नई दिल्ली/मेरठ। रालोद महिला प्रकोष्ठ के प्रस्तावित एक फरवरी के महिला सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा के लिए संगठन के जिला कार्यालय पर जिला महिला प्रकोष्ठ की हुई। इस मौके पर मुख्य अतिथि संगठन की राष्ट्रीय महासचिव व वेस्ट यूपी प्रभारी ऋचा सिंह रहीं। उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों से प्रस्तावित सम्मेलन की तैयारियों पर अपडेट लिया। उन्होंने कहा कि गौतमबुद्ध नगर में होने जा रहा यह सम्मेलन ऐतिहासिक होगा। देश भर से संगठन के प्रतिनिधि इसमें शामिल रहेंगे। इस मौके पर एक विचार गोष्ठी भी की गई। ऋचा सिंह ने महिला सम्मेलन को सफल, प्रभावशाली एवं सुव्यवस्थित रूप से आयोजित करने को लेकर गहन चर्चा की तथा संगठनात्मक रणनीतियों पर विचार-विमर्श हुआ। सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से सुझाव प्राप्त किए गए।
ये रहे मौजूद
बैठक में राष्ट्रीय सचिव भावना यादव , प्रदेश उपाध्यक्ष बीना सिंह, प्रदेश महासचिव उर्मिला चौधरी, प्रदेश सचिव सरला सिंह, प्रदेश सचिव सुनीता मलिक, मंडल अध्यक्ष नीलम तोमर एवं मेरठ जिला अध्यक्ष अंजू चौधरी , महानगर अध्यक्ष अल्पसंख्यक मरियम जिलानी सहित महिला प्रकोष्ठ की विभिन्न इकाइयों की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। बैठक में सर्वसम्मति से यह संकल्प लिया गया कि आगामी महिला सम्मेलन को ऐतिहासिक एवं संगठन को मजबूती प्रदान करने वाला बनाया जाएगा तथा अधिक से अधिक महिलाओं की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।