अभिमन्यू अभी तक जिला संगठन में कर रहे थे कार्य, नया दायित्व दिए जान पर जताया आभार, संगठन के तमाम नेताओं ने दी बंधाई
मेरठ। सामाजिक कार्यकर्ता और रालोद के युवा नेता अभिमल्यू ललसाना को संगठन की युवा इकाई का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। यह मनोनयन राष्ट्रीय लोकदल राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री भारत सरकार चौधरी जयंत सिंह के निर्देश पर तथा प्रदेश अध्यक्ष (युवा) रविंद्र पटेल की सहमति उपरान्त तथा क्षेत्रीय अध्यक्ष योगेंद्र सिंह के अनुमोदन उपरान्त राष्ट्रीय लोकदल जनपद मेरठ में युवा के जिला अध्यक्ष पद पर अभिमन्यु ललसाना को मनोनीत किया गया है। यह जानकारी संगठन के क्षेत्रीय अध्यक्ष आसिफ चौधरी ने दी है। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि जो दायित्व अभिमन्यू को सौंपा गया है उसको वह ईमानदारी और मेहनत से पूरा करेंगे। अभिमन्यू ललसाना इससे पहले जिला संगठन में उपाध्यक्ष के पद पर काम कर रहे थे।
इन्होंने दी बधाई
जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर अभिमन्यु ललसाना को संगठन के जिला अध्यक्ष मतलूब गौड़,सुनील रोहटा,संगीता दोहरे,आतिर रिज़वी, नरेंद्र खजूरी, संजय पनवाड़ी,गौरव जिटोली, प्रतीक जैन,अक्षय अतलपुर,रणवीर दहिया, अनिकेत भारद्वाज, प्रताप लोईया, दीपक तोमर, नईम सागर, मोबीन क़ुरैशी, फुरकान अल्वी, आशीष उर्फ़ पिंटू, मेहरपाल काकरान, धर्मपाल निलोहा, भूरा चिंदौडी, शबाब आलम शब्बू, इक़बाल मलिक आदि ने मुबारकबाद दी।