अंडर-19 विश्व कप 2026 भिड़त की तैयारी

kabir Sharma
2 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

आस्ट्रेलिया पिछली विजेयता टीम, भारत से पार पाना होगा मुश्किल, यूएसए भी शामिल, अफगानिस्तानी खिलाड़ी चौंकाएंगे

नई दिल्ली। अंडर-19 पुरूष विश्व कप 2026 का टूर्नामेंट का दुनिया के क्रिकेट प्रेमी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह 15 जनवरी से 6 फरवरी तक खेला जाएगा। इसमें कुल 16 टीमों के बीच 41 मैच होगे। यह टीमें पचास ओवर के फॉर्मेट में खेलेंगी। इस बड़े टूर्नामेंट में भारत को ग्रुप बी में रखा गया है। भारत का पहला मेच अमेरिका के खिलाफ होगा। इसके अलावा तंजानिया पहली बार इसमें भाग ले रहा है। इस टूर्नामेंट से भारत और दुनिया की देशों की मुख्य क्रिकेट टीम को कई ऑल राउंडर मिल सकते हैं। इस टूर्नामेंट का पिछला विजेता आस्ट्रेलिया है जिसको भारत से कड़ी टक्कर मिलनी तय मानी जा र ही है। अमेरिका की टीम भी पहली बार इसमें पहुंच रही है।

जिम्बाबे और नामीबिया संयुक्त मेजबान

जिम्बाबे और नामीबिया अंडर-19 पुरूष विश्व कप 2026 की मेजबानी संयुक्त रूप से कर रहे हैं। इसका शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इसमें पहुंचने वाली टीमों में अफगानिस्तान U19 वर्ल्ड कप 2026 स्क्वाड, पिछली विजेयता ऑस्ट्रेलिया U19 वर्ल्ड कप 2026 स्क्वाड, बांग्लादेश U19 वर्ल्ड कप 2026 स्क्वाड, इंग्लैंड U19 वर्ल्ड कप 2026 स्क्वाड, भारत U19 वर्ल्ड कप 2026 स्क्वाड, आयरलैंड U19 वर्ल्ड कप 2026 स्क्वाड शामिल हैं। इसमें ग्रुप ए में आस्ट्रेलिया, आयरलेंड, जापान, श्रीलंका, ग्रुप बी में बंगलादेश, भारत, यूएसए, न्यूजीलैंड, ग्रुप सी में इंग्लैंड, पाकिस्तान, स्कॉटलेंड व जिम्बाबे तथा ग्रुप डी में अफगानिस्तान, साउथ अफ्रीका, तंजानिया और वेस्ट इंडीज शामिल हैं।

भारतीय टीम

अंडर-19 पुरूष विश्व कप 2026 मुकाबले के लिए भारतीय टीम तैयार है। इसमें आयुष म्हात्रे कप्तान, विहान मल्होत्रा उप-कप्तान , आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, दीपेश देवेंद्रन, मोहम्मद ऐनान, आरोन जॉर्ज, अभिज्ञान कुंडू विकेट कीपर, उद्धव मोहन, हेनिल पटेल, खिलान ए. पटेल, हरवंश सिंह विकेट कीपर, किशन कुमार सिंह, वैभव सूर्यवंशी और वेदांत त्रिवेदी शामिल हैं।

- Advertisement -
WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *