पुण्य तिथि पर शास्त्री जी को नमन

kabir Sharma
2 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

बेगमपुल स्थित प्रतीमा स्थल पर पहुंचे स्वतंत्र देव सिंह व अमित अग्रवाल, पुष्यापजि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, भारी संख्या में मौजूद रहे कार्यकर्ता

मेरठ। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि के मौके पर कैंट विधायक अमित अग्रवाल व संगठन ने लालकुर्ती पैठ एरिया स्थित शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। अमित अग्रवाल प्रदेश की योगी सरकार के कैबिनेट मंंत्री स्वतंत्र देव सिंह को लेकर यहां पहुंचे थे। यहां पहले से मौजूद कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्र देव सिंह व कैंट विधायक का स्वागत किया। यह स्थित शास्त्री जी की प्रतिमा पर स्वतंत्र देव सिंह व अमित अग्रवाल ने शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर उन्हें नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए। स्वतंत्र देव सिंह व अमित अग्रवाल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री ने देश को जय जवान जय किसान का नारा दिया। उन्होंने देश के किसानों को सम्मान दिया और उन्हें जवानों कें तुल्य मानते हुए ही जय जवान जय किसान का नारा दिया। अमित अग्रवाल ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री के प्रधानमंत्रित्व काल में भारत की सेना ने पड़ौसी दुश्मन पाकिस्तान को घर में घुसकर पीटा। उनके कुशल नेतृत्व में भारतीय सेना लाहौर तक जा पहुंचीं। वह एक कुशल प्रशासन व सच्चे देश भक्त थे।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर साथ में मेरठ कैंट विधायक अमित अग्रवाल,महानगर अध्यक्ष श्विवेक रस्तोगी, जिलाध्यक्ष हरवीर पाल, शहर विधानसभा प्रत्याशी रहे कमल दत्त शर्मा, मंडल अध्यक्ष गौरव हुरिया के अलावा महानगर एवं छावनी मंडल के पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

WhatsApp Group Join Now

सर्किट हाउस में विभागीय समीक्षा

दिन भर के व्यस्त कार्यक्रम के बाद शाम को कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कैंट विधायक अमित अग्रवाल के साथ विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप अधिकारी कार्य करें। जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे।

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *