भारत का नाम दो सौ देशों में शामिल नहीं, दुनिया की सबसे बेहतरीन यूनिवर्सिटी ऑक्सपोर्ट, टाइम्स हायर एजुकेशन ने जारी की लिस्ट
नई दिल्ली। खुद को देख का बड़ा नेता कहने वाले भले ही विश्व गुरू होने का दम भरते हों, लेकिन भारत की एक भी यूनिवर्सिटी का नाम दुनिया की टॉप दो सौ यूनिवर्सिटी में शामिल नहीं है। इससे यह साफ हो जाता है कि दुनिया की नजरों में भारत के शिक्षण स्थानों खासतौर से यूनिवर्सिटियों का क्या स्टेटस और इमेज है। भारत के जिनते भी लोग दुनिया की टॉप कंपनी में अपनी सेवा दे रहे हैं वो उन यूनिवर्सिटी से पढ़कर निकले हैं जो पचास के दशक में स्थापित की जा चुकी थीं। साल 2014 के बाद यदि कोई बनायी गयी है, वैसे तो ध्यान नहीं आता, तो वो यूनिवर्सिटी दुनिया की टॉप यूनिवर्सिटी में शुमार नहीं की जाती। भारत में अच्छे कहे जाने वाले कॉलेज दुनिया की टॉप रैंकिंग से बाहर होते नजर आ रहे हैं. हाल ही में वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग लिस्ट (World University Rankings 2026) जारी की गई है। इस साल भी टॉप 200 में भारत की एक भी यूनिवर्सिटी नहीं है। टाइम्स हायर एजुकेशन की तरफ से वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 (World University Rankings 2026) जारी की है।
World University Top Institute Name: टॉप यूनिवर्सिटी की लिस्ट
| 2026 रैंक | 2025 रैंक | संस्थान का नाम | देश / क्षेत्र |
|---|---|---|---|
| 1 | 1 | यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड | यूनाइटेड किंगडम |
| 2 | 2 | मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) | संयुक्त राज्य अमेरिका |
| =3 | 4 | प्रिंसटन यूनिवर्सिटी | संयुक्त राज्य अमेरिका |
| =3 | 5 | यूनिवर्सिटी ऑफ कैम्ब्रिज | यूनाइटेड किंगडम |
| =5 | 3 | हार्वर्ड यूनिवर्सिटी | संयुक्त राज्य अमेरिका |
| =5 | 6 | स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी | संयुक्त राज्य अमेरिका |
| 7 | 7 | कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (कैलटेक) | संयुक्त राज्य अमेरिका |
| 8 | 9 | इम्पीरियल कॉलेज लंदन | यूनाइटेड किंगडम |
| 9 | 8 | यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, बर्कले | संयुक्त राज्य अमेरिका |
| 10 | 10 | येल यूनिवर्सिटी | संयुक्त राज्य अमेरिका |
संख्या बढ़ी शिक्षा का स्तर नहीं सुधरा
टाइंस मैग्जीन ने जो लिस्ट जारी की है उसमें भारत का नाम केवल सबसे ज्यादा यूनिवर्सिटी वाले देश के तौर पर शामिल किया गया है लेकिन जहां तक शिक्षा के स्तर की बात है तो उसमें भारत की एक भी यूनिवर्सिटी शामिल नहीं की गई है। यानि की भारत में शिक्षा का स्तर बेहद खराब माना जा रहा है। बात यह है तो कड़वी लेकिन है सच क्योंकि बजाए स्कूल खोलने के यूपी में मर्ज के नाम पर स्कूल बंद कर दिए गए। वैष्णो देवी के मेडिकल कालेज की एमबीबीएस मान्यता छीन ली गयी। ऐसा कर के कैसा विश्व गुरू बनना चाहते हैं हम। विश्व गुरू तो नहीं बनेंगे लेकिन गुरू घंटाल जरूर बनते जा रहे हैं।