‘बिग बॉस कन्नड़ 12’ के विनर, रक्षिता शेट्टी व अश्विनी गौडा क्रमश: सैकेंड व थर्ड, किच्चा सुदीप के हाथों मिली गिल्ली नाटा को ट्रॉफी
नई दिल्ली/ करीब 37 करोड़ वोटों की बदौलत गिल्ली नाटा ‘बिग बॉस कन्नड़ 12’ के विजेयता घोषित किए गए हैं। गिल्ली नाटा ‘बिग बॉस कन्नड़ 12’ के विनर बन गए हैं। उन्हें ट्रॉफी, 50 लाख रुपये का कैश प्राइज और एक नई एसयूवी मिली है। 37 करोड़ वोटों से मिली उनकी जीत पूरे सीजन में उनकी जबरदस्त लोकप्रियता को दिखाती है। फिनाले में रक्षिता शेट्टी और अश्विनी गौड़ा क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। कन्नड़ मनोरंजन जगत में गिल्ली नाटा का नाम धमाल मचा रहा है। 18 जनवरी 2026 को ग्रैंड फिनाले में मेगा स्टार किच्चा सुदीप ने गिल्ली नाटा को ट्रॉफी सौंपी, जिसके साथ उन्हें 50 लाख रुपये का कैश प्राइज और एक नई मारुति सुजुकी इनविक्टो SUV भी मिली। इसके अलावा, होस्ट किच्चा सुदीप ने व्यक्तिगत रूप से उन्हें अतिरिक्त 10 लाख रुपये का सरप्राइज गिफ्ट भी दिया, जिससे गिल्ली भावुक हो गए।
37 करोड़ मिले वोट
गिल्ली नाटा के लिए ‘बिग बॉस कन्नड़ 12’ के विनर का सफर इतना आसान नहीं था। उन्होंने इसके लिए कड़ी मेहनत की। यह जीत सिर्फ ट्रॉफी नहीं, बल्कि मेहनत, टैलेंट और पब्लिक लव की मिसाल है। गिल्ली नाटा को सबसे ज्यादा पब्लिक सपोर्ट मिला। सीजन में कुल 37 करोड़ वोट पड़े। उनकी जीत दर्शकों की जबरदस्त पसंद और उनके हास्य, ईमानदारी व रिलेटेबल पर्सनैलिटी का उपहार है।
अन्य फाइनलिस्ट
‘बिग बॉस कन्नड़ 12’ के दूसरे फाइनलिस्ट की यदि बात की जाए तो रक्षिता शेट्टी फर्स्ट रनरअप और सैकेंड रनरअप अश्विनी गौड़ा रहे। इनके अलावा काव्या शैवा फाेर्थ, न्यूटेंट रघु फिफ्थ और धनुष गौड़ा सिक्स पायदान पर रहे।
ग्रांड फिनाले में ये रहा खास
ग्रैंड फिनाले बेहद इमोशनल और धमाकेदार रहा। किच्चा सुदीप की होस्टिंग ने चार चांद लगा दिए। फाइनलिस्टों के जर्नी वीडियो देखकर सबकी आंखें नम हो गईं। गिल्ली ने जीत के बाद फैंस, दोस्तों (खासकर काव्या, रघु, रक्षिता आदि) को दिल से थैंक यू कहा। फैंस सड़कों पर उतर आए और जश्न मनाया।
गरीब परिवार से अर्श तक का सफर
गिल्ली नाटा ने एक गरीब परिवार से अर्श तक पहुंचने का सफर पूरा किया है। उनका असली नाम मालवल्ली नटराज (या नटराज) है। वे 5 अप्रैल 1996 को कर्नाटक के मंड्या जिले के मटदापुरा गांव में एक गरीब किसान परिवार में पैदा हुए। स्कूलिंग के बाद उन्होंने ITI में 2 साल का कोर्स किया। गरीबी और संघर्ष भरी जिंदगी से निकलकर उन्होंने कॉमेडी और एंटरटेनमेंट के जरिए नाम कमाया। उन्होंने अपने कैरियर की शुरूआत कन्नड़ टीवी के रियलिटी शो Comedy Kiladigalu Season 4 से फेमस हुए, जहां वे फर्स्ट रनर-अप रहे। इसके अलावा उन्होंने Dance Karnataka Dance, Bharjari Bachelors आदि में भी काम किया। सोशल मीडिया और वेब कंटेंट को पब्लिसिटी का जरिया बनाया। नाटा ने दर्शन की फिल्म Devil में रोल किया।