भाजपा के सुपर बाॅस नवीन

kabir Sharma
3 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

पांच बार के विधायक, पहले बनाया गया कार्यकारी अध्यक्ष, अध्यक्ष के एलान के साथ पीएम मोदी बोले नितिन मेरे बॉस

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के सुपर बाॅस अब नितिन नवीन हैं। हालांकि उनके लिए यह पद कांटों भरा ताज है। उनकी पहली परीक्षा पश्चिम बंगला का चुनाव है। उसके बाद साल 2927 में उन्हें संगठनात्मक रूप से यूपी में भाजपा की चुनावी नैय्या पार लगानी है। बिहार राज्य से वह पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं। जिस वक्त वह राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं उस वक्त देश में अनेक समस्याएं मुंह बाएं खड़ी हैं। कुछ घटनाओं को लेकर हिन्दू भी दो फाड़ हैं।

पहले कार्यकारी अध्यक्ष

भाजपा में अब शायद रिवायत बन गयी है कि पहले कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जाता है उसके बाद फुल फ्लैश अध्यक्ष के रूप में घोषणा कर दी जाती है। नितिन नवीन के मामले में भी ऐसा ही हुआ है। भाजपा के वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Nabin) हैं। वे बिहार के पांच बार के विधायक हैं और पार्टी के इतिहास में सबसे युवा (45 वर्ष) राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं। वे बिहार से भाजपा के पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।

ऐसे बनाए गए हैं अध्यक्ष

नितिन नवीन के अध्यक्ष बनाए जाने की यदि बात की जाए तो पिछले साल माह दिसंबर में उन्हें भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। उसके बाद इस साल 16द जनवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव की अधिसूचना जारी की गयी। 19 जनवरी को नितिन नवीन ने नामांकन दाखिल किया। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा और नितिन गडकरी जैसे शीर्ष नेता प्रस्तावक बने। नामांकन जांच के बाद वे एकमात्र उम्मीदवार घोषित हुए, इसलिए निर्विरोध चुने गए।

पीएम मोदी बोले नितिन मेरे बॉस

दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में संगठन पर्व के दौरान पदभार ग्रहण किया। प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें प्रमाण-पत्र सौंपा और कहा कि “अब नितिन नवीन मेरे बॉस हैं”। जेपी नड्डा (पूर्व अध्यक्ष), अमित शाह, राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी ने भी उनका अभिनंदन किया।

- Advertisement -

नितिन नवीन के बारे में

  • बिहार के पटना (बांकीपुर) से विधायक।
  • दिवंगत भाजपा नेता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा के पुत्र।
  • 2006 में राजनीति में प्रवेश (पिता की मृत्यु के बाद उपचुनाव जीते)।
  • संगठन में मजबूत पकड़, कई राज्यों में चुनाव प्रबंधन का अनुभव।
  • पदभार ग्रहण से पहले झंडेवालान मंदिर में पूजा की।
  • उन्हें Z-श्रेणी सुरक्षा प्रदान की गई है

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *