न्यूजीलैंड को भारत ने 48 रनों से हराया

kabir Sharma
3 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

अभिषेक शर्मा सूर्य कुमार यादव व रिंकू सिंह की तूफानी बेटिंग, न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों ने की अच्छी गेंदबाजी, लेकिन नहीं रोक पाए भारत को रन बनाने से

नई दिल्ली/नागपुर। विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा T20 मैच भारत अपनी शानदार बल्लेबाजी की बदौलत जीत गया है। न्यूजीलैंड के खिलाड़ी अपनी तमाम कोशिशों के बाद भी यह मैच नहीं जीत पाए। भारत ने यह मैच 48 रनों से जीत लिया है। सटीक गेंदबाजी करने के बाद भी न्यूजीलैंड के खिलाड़ी भारत को नहीं रोक पाए। अभिषेक शर्मा, सूर्य कुमार यादव और रिंकू सिंह की तूफानी बल्लेबाजी के सामने न्यूजीलैंड की गेंदबाजी बिखर गयी। रिंकू सिंह ने आतिशी पारी खेलकर अपने आलोचकों का भी मुंह बंद कर दिया। यह मैच T20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया के लिए अहम है, खासकर कप्तान सूर्यकुमार यादव और इशान किशन जैसे खिलाड़ियों के फॉर्म को देखते हुए। न्यूजीलैंड 15वें ओवर पर पांच विकेट खो कर 144 रन बना पाया है। अब कोई चमत्कार ही न्यूजीलैंड को जीत दिला सकता है।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में 5 मैचों की T20I सीरीज का पहला मुकाबला आज (21 जनवरी 2026) खेला जा रहा है। यह सीरीज टीम इंडिया के लिए T20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारी का आखिरी मौका है, जो फरवरी में शुरू होगा। न्यूजीलैंड ने हाल ही में भारत में ODI सीरीज 2-1 से जीती थी, इसलिए T20 में भी वे चुनौती पेश कर रहे हैं। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। भारत पहले बल्लेबाजी कर रहा है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन

भारतीय टीम ने 20 ओवर में 238/7 का मजबूत स्कोर बनाया, जो न्यूजीलैंड के खिलाफ उनका T20 में सबसे बड़ा टोटल है। अभिषेक शर्मा ने तूफानी अर्धशतक लगाया। उन्होंने 84 रन तेज बल्लेबाजी के साथ बनाए। सूर्यकुमार यादव (कप्तान) ने 32 रन बनाए। रिंकू सिंह ने आखिरी में धमाल मचाया – नाबाद 44 रन 20 गेंदों पर, विस्फोटक फिनिश किया। इनके अलावा हार्दिक पंड्या 22, शिवम दुबे 9, अक्षर पटेल 5। न्यूजीलैंड की ओर से अच्छी गेंदबाजी के बावजूद भारत ने बड़े स्कोर तक पहुंचा। शुरुआत में संजू सैमसन (10) और इशान किशन सस्ते में आउट हुए, लेकिन मिडिल ऑर्डर ने संभाला।

न्यूजीलैंड को शुरूआती झटके

239 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने शुरुआत में झटके झेले। अर्शदीप सिंह ने डेवोन कॉनवे को डक पर आउट कियाहार्दिक पंड्या ने रचिन रवींद्र को आउट किया। वरुण चक्रवर्ती ने टिम रॉबिनसन को आउट कर तीन विकेट लिए। ग्लेन फिलिप्स ने फाइटबैक किया – अर्धशतक (फिफ्टी) लगाया, लेकिन रन रेट बहुत ज्यादा (14+ के आसपास) है। न्यूजीलैंड के खिलाड़ी तमाम कोशिशों के बाद भी यह मैच नहीं जीत सके। भारत ने उन्हें 48 रनों से हरा दिया।

- Advertisement -
WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *