उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने मनाया गणतंत्र, परंपरागत उल्लास व उत्साह से मनाया कार्यक्रम, अध्यक्ष लोकेश कुमार अग्रवाल ने दी बधाई
मेरठ। देश के पवित्र राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश रजिस्टर्ड के तत्वावधान में नई मोहनपुरी स्थित प्रान्तीय कार्यालय में गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रातः ग्यारह बजे संगठन के प्रान्तीय अध्यक्ष लोकेश कुमार अग्रवाल द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के साथ ही राष्ट्रगान गूंजा और उपस्थित व्यापारियों तथा पदाधिकारियों ने तिरंगे को नमन कर देश की एकता अखंडता और संप्रभुता के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रान्तीय अध्यक्ष लोकेश कुमार अग्रवाल ने कहा कि भारतीय गणतंत्र केवल भारत के लिए ही नहीं बल्कि संपूर्ण विश्व के लिए एक अमूल्य तोहफा है। उन्होंने कहा कि भारत ने जिस प्रकार विविधताओं के बीच एक मजबूत लोकतांत्रिक व्यवस्था को अपनाया है वह विश्व के अनेक देशों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। भारतीय गणतंत्र की सबसे बड़ी विशेषता इसकी अनेकता में एकता की भावना है जहां भाषा संस्कृति पंथ और परंपराओं की विविधता के बावजूद देश एक सूत्र में पिराया।
भारी संख्या में जुटे अनुयायी
इस मौके पर भारी संख्या में उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश के अनुयायी जमा थे। सभी ने गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित इस समारोह में भाग लिया। मुख्य आयोजन के अलावा भी उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश की ओर से गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए गए।