204 रनों से जिम्बाबे को हराया

kabir Sharma
3 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

इंडिया 19 यू जिम्माबे पर पड़ा भारी, भारत का 352 रनों के जवाब में महज 148 पर ऑल आउट, विहान ने जड़ी सेंचुरी

नई दिल्ली। जिम्बाब्वे अंडर19 क्रिकेट टीम के बीच क्वींस स्पोर्ट्स क्लब बुलावायो में अंडर19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 6 स्टेज के छटे मुकाबले में भारत ने शानदार जीत दर्ज करायी है। विहान म्हात्रे के शतक ने भारत के लिए जीत की पटकथा लिख दी। अंडर 19 टीम ने जिम्बाबे के सामने रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया। उन्होंने आठ विकेट पर 353 रन बनाए। इतने बड़े स्काेर के पार जाना कोई आसान काम नहीं था। पूरे मैच के दौरान जिम्बाबे की टीम 353 रनों के पहाड़ के प्रेशर में नजर आयी और महज 37.4 ओवर में 148 रन पर ऑल आउट हो गई। भारत के अंडर 19 आज के मैच में पूरी तरह से ऑल राउंडर नजर आए। केवल बेटिंग ही नहीं बल्कि गेदबाजों ने भी कहर बरपाया। जीत के साथ ही भारत ने सेमीफाइनल की ओर कदम बढ़ा लिए हैं।

टाॅस जीत कर भी हारी जिम्मबाबे की टीम

जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। उनका यह फैसला शायद गलत था। यदि पहले बल्लेबाजी की होती तो शायद जिस प्रेशर में उनके खिलाड़ी नजरा आ रहे थे वो प्रेशर ना होता और इससे बेहतर प्रदर्शर कर पाते। वहीं दूसरी ओर पहले बल्लेबाजी के लिएउतरी भारतीय टीम ने 50 ओवरों में 8 विकेट गंवाकर 352 रन बनाए। विहान मल्होत्रा ने नाबाद 109 रनों की पारी ने जीत की पटकथा लिख दी। उद्धाव मोहन और कप्तान आयुष म्हात्रे की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन ने भारतीय अंडर-19 टीम ने जिम्बाब्वे को सुपर सिक्स चरण के मुकाबले में 204 रनों के बड़े अंतर से हराया। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम जिम्बाब्वे के लिए लीरॉय चिवाला ने 77 गेंदों पर सात चौकों और एक छक्के की मदद से 62 रन बनाए। हालांकि, लीरॉय की यह पारी भी टीम को जीत नहीं दिला सकी। इस जीत के साथ ही भारत ने सेमीफाइनल की ओर कदम बढ़ा लिए हैं। भारत के लिए उद्धाव और म्हात्रे ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि आरएस अंबरीश को दो सफलता मिली। वहीं, हेनिल पटेल और खिलान पटेल ने एक-एक विकेट लिए।

शुरूआत ही अच्छी नहीं रही

लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और उसने 24 रन पर ही तीन विकेट गंवा दिए थे, लेकिन लीरॉय ने फिर कियान के साथ मिलकर साझेदारी निभाई। कियान के आउट होने के बावजूद लीरॉय ने अपनी पारी जारी रखी और अर्धशतक लगाया। हालांकि, लीरॉय के आउट होने के बाद जिम्बाब्वे की पारी ढेर होने में ज्यादा समय नहीं लगा। भारत के लिए उद्धाव और म्हात्रे ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि आरएस अंबरीश को दो सफलता मिली। वहीं, हेनिल पटेल और खिलान पटेल ने एक-एक विकेट लिए।

- Advertisement -
WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *