कांग्रेस ने बापू को किया नमन

kabir Sharma
3 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

जिला व शहर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, गांधीवादियों ने भी किया नमन, बापू के हत्यारे गोडसे को बुरी तरह धिक्कारा

मेरठ। पुण्यतिथि के मौके पर मेरठ के कांग्रेसियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन किया। उन्हाेंने कहा कि आज ही के दिन वो कायराना घटना घटी थी जिससे पूरा विश्व स्तब्ध था। महात्मा गांधी की हत्या इंसानियत और अहिंसा की हत्या थी। जिसके लिए जब तक यह दुनिया है तब तक कायर नाथुराम गोडसे को धिक्कारा जाएगा। इस मौके पर जिला व शहर कांग्रेस की ओर से अलग-अलग कार्यक्रम किए गए। इनके अलावा भी कई अन्य कार्यक्रम किए गए। तमाम गांधीवादियों ने भी आज बापू को नमन किया।

जिला कांग्रेस

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 78 वीं पुण्यतिथि शहीद दिवस के रूप में ज़िला कांग्रेस कमेटी मेरठ ने ब्लॉक स्तर पर भावपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर महात्मा गांधीके आदर्शों – सत्य, अहिंसा, स्वदेशी और सर्वोदय – को याद करते हुए सभी कार्यकर्ताओं ने उनके बलिदान को नमन किया। ज़िला अध्यक्ष गौरव भाटी के नेतृत्व में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने नौचंदी स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करी व उसके बाद फफूंडा पहुंच कर मनरेगा चौपाल कर गांधी जी के नाम को हटाए जाने का विरोध किया। गौरव भाटी ने कहा गांधी जी ने देश की आज़ादी और एकता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर किए, जिन्होंने अहिंसा के बल पर ब्रिटिश साम्राज्य को झुकाया। “महात्मा गांधी जी का जीवन और बलिदान आज भी हमें प्रेरित करता है। आज के इस शहीद दिवस पर हम पुनः संकल्प लेते हैं कि हम उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए एक मज़बूत, समृद्ध और अहिंसक भारत का निर्माण करेंगे। कांग्रेस पार्टी सदैव गांधी जी के सिद्धांतों पर अडिग रहेगी और जनता की सेवा में लगी रहेगी।”

ये रहे मौजूद

मेरठ ज़िला कांग्रेस जन-जन तक गांधी जी के संदेश को पहुंचाने और शहीदों के बलिदान को याद रखने के लिए प्रतिबद्ध है। इस मौके पर सय्यद आमिर रज़ा, उदयवीर त्यागी, राकेश कुशवाहा, अरुण कौशिक, सोनू प्रजापति, उवैस अंसारी, तरुण शर्मा, शिवा सैनी, उमरदराज़, फैसल मंसूरी आदि मौजूद रहे।

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *