हालात नाजुक जंग करीब

kabir Sharma
3 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

ट्रंप के इशारे पर “मैसिव आर्मडा” मिडिल ईस्ट में पहुंच चुका, ईरान ने ललकारा बोला ट्रिंगर पर ऊंगलियां, कई देश जंग डालने की कोशिशों में

नई दिल्ली/तेहरान/न्यूयार्क। अमेरिका और ईरान के बीच जंग के हालात करीब आ गए हैं। अमेरिका की कोशिश है कि यदि जंग की नौबत आती है तो ईरान को हमेशा के लिए बर्बाद कर दिया जाए। वहीं ईरान ने तय किया है कि यदि जंग होती है तो इजरायल को खत्म कर दिया जाए। हालांकि कई मुल्क जंग को टालने में लगे हैं। इनमें तुर्की, चीन, रूस सरीखे मुल्क भी शामिल हैं। एयरक्राफ्ट कैरियर, डिस्ट्रॉयर्स और फाइटर जेट्स सहित “मैसिव आर्मडा” मिडिल ईस्ट में पहुंच चुका है। CENTCOM ने इसे “क्षेत्रीय सुरक्षा” के लिए बताया। अमेरिकी सेना अब ईरान के स्ट्राइक रेंज में है। ट्रंप ने कहा: “हम तैयार, इच्छुक और सक्षम हैं – स्पीड और वायलेंस के साथ!”

दोनों ओर से लगातार देख लेने की धमकियां

ईरान और अमेरिका लगातार एक दूसरे को देख लेने की धमकियां दे रहे हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि समय खत्म हो रहा है!” उन्होंने चेतावनी दी कि कोई हमला पिछले जून 2025 के हमलों से “कहीं ज्यादा खतरनाक” होगा। ईरान का कहना है कि उसकी ऊंगलियां ट्रिगर पर हैं। ट्रंप ने ईरान को परमाणु कार्यक्रम छोड़ने, बैलिस्टिक मिसाइल सीमित करने और प्रॉक्सी ग्रुप्स (हिजबुल्लाह, हमास, हूती) से समर्थन बंद करने की अल्टीमेटम दी है। ट्रंप ने Truth Social पर लिखा: “एक विशाल आर्मडा ईरान की ओर जा रहा है…

ईरान भी गुस्से में

ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने कहा – “हम धमकी के तहत बात नहीं करेंगे।” ईरानी सेना ने चेतावनी दी कि कोई हमला होने पर US बेसेज और एयरक्राफ्ट कैरियर्स पर “तुरंत” हमला होगा। स्पोक्सपर्सन ब्रिगेडियर जनरल मोहम्मद अकरमिनिया ने कहा: “हमारे मीडियम-रेंज मिसाइल्स US एसेट्स की रेंज में हैं… एयरक्राफ्ट कैरियर्स में गंभीर कमजोरियां हैं।” ईरान इस बार ज्यादा आक्रामक नजर आ रहा है। ईरानी तैयारियों की यदि बात करें तो IRGC नेवी ने Strait of Hormuz में सैकड़ों फास्ट अटैक क्राफ्ट और मिसाइल-लॉन्चिंग वेसल्स तैनात किए। 1-2 फरवरी को लाइव-फायर एक्सरसाइज की घोषणा। ईरान ने 1,000 नए “स्ट्रैटेजिक” ड्रोन अनवील किए। ईरान ने कहा – “हमारी उंगलियां ट्रिगर पर हैं।”

जंग टालने के प्रयास

दुनिया के तमाम देश जंग टालने की कोशिशों में लगे हैं। ईरानी विदेश मंत्री तुर्की में हैं, जहां वे राष्ट्रपति एर्दोगन से मिलकर युद्ध टालने की कोशिश कर रहे हैं। ईरान ने कहा – “हम फेयर नेगोशिएशन के लिए तैयार हैं, लेकिन धमकी बंद होनी चाहिए।” ट्रंप ने दावा किया कि वे ईरानी लीडर्स से बात कर रहे हैं, लेकिन कोई डायरेक्ट मीटिंग नहीं। वहीं दूसरी ओर ट्रंप चाहता है कि ईरान परमाणु कार्यक्रम पूरी तरह खत्म करे। (कोई एनरिचमेंट नहीं)। साथ ही बैलिस्टिक मिसाइल प्रोग्राम पर लिमिट लगायी जाए।

- Advertisement -
WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *