Confident Group के चेयरमैन थे सीजे रॉय, स्लोवाक गणराज्य के कर्नाटक और केरल के लिए मानद कौंसल भी थे, करीबी परेशान और हैरान
नई दिल्ली/बेगलुरू। Confident Group के चेयरमैन और रियल एस्टेट कारोबारी चिरियानकंदथ जोसेफ रॉय, जिन्हें CJ रॉय के नाम से जाना जाता था, ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। CJ रॉय 57 वर्ष के थे और स्लोवाक गणराज्य के कर्नाटक और केरल के लिए मानद कौंसल भी थे। इस घटना से हड़कंप मचा हुआ है और उनके करीबी बेहद हैरान और परेशान भी हैं कि ऐसा क्या था जिससे परेशान होकर उन्होंने अपनी जान ही ले ली। कुछ इसके पीछे आयकर के छापों को जिम्मेदार बता रहे हैं। सीजे रॉय को प्रमुख रियल एस्टेट टायकून माना जाता है। उन्होंने शुक्रवार (30 जनवरी 2026) को अपने ऑफिस में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह घटना तब हुई जब उनके कार्यालय में आयकर विभाग (Income Tax) की टीम तीन दिनों से छापेमारी और पूछताछ कर रही थी। पुलिस ने इसे “सेल्फ शूटिंग इंसिडेंट” बताया है और जांच जारी है।
आयकर अफसर कर रहे थे पूछताछ
यह घटना उस वक्त हुई जब आयकर अफसर सीजे रॉय से उनके बेंगलुरु के लैंगफोर्ड टाउन/रिचमंड सर्कल के पास स्थित कॉन्फिडेंट ग्रुप का मुख्यालय (ऑफिस-कम-बंगला) में पूछताछ कर रहे थे। उन्होंने दस्तावेज लाने के बहाने अपने केबिन में जाने की इजाजत ली। वहां उन्होंने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल (.25 NP बोर) से सीने (बाईं ओर) में गोली मार ली। जिससे उनकी मौत हो गयी। इस घटना से खुद आयकर अफसर भी बुरी तरह से घबराए हुए हैं। वो सफाई भी दे रहे हैं।
डाक्टरों ने किया मृत घोषित
सीजे रॉय के गोली मारे जाने की घटना उनके स्टाफ को 10-15 मिनट बाद पता चला (पिस्तौल की कम आवाज के कारण)। उन्हें तुरंत निजी अस्पताल और फिर नारायण हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फॉरेंसिक टीम ने मौका-ए-वारदात का मुआयना किया। पिस्तौल जब्त कर ली गई है और FSL रिपोर्ट का इंतजार है। अभी तक इसे आत्महत्या ही माना जा रहा है, लेकिन सवाल उठ रहे हैं कि आयकर की जांच के दौरान ऐसा क्या हुआ जो सीजे रॉय का जान देनी पड़ गयी। क्या आयकर अफसरों ने उनसे से सख्ती से पूछताछ की थी। इतनी ज्यादा सख्ती कि उन्होंने जान देने का फैसला कर लिया।
कई कारोबार में लगा था पैसा
डॉ. सीजे रॉय (पूरा नाम: Roy Chiriankandath Joseph) एक सेल्फ मेड बिजनेसमैन थे, जिन्होंने कॉन्फिडेंट ग्रुप की शुरुआत की। ग्रुप का कारोबार रियल एस्टेट, हॉस्पिटैलिटी, कंज्यूमर प्रोडक्ट्स और फिल्म प्रोडक्शन तक में उन्होंने मोटा इन्वेस्ट किया बताया जाता है। उनके बारे में बताया जाता है कि उनकी संपत्ति अनुमानित दस हजार करोड़ रुपये की संपत्ति, प्राइवेट जेट, 200+ लग्जरी कारें (जिसमें बुगाटी वेयron जैसी दुनिया की सबसे तेज सड़क-कानूनी कार शामिल) हैं। बताया जाता है कि वह जीरो-डेट पॉलिसी पर जोर, दुबई, केरल और बेंगलुरु में मजबूत उपस्थिति मानी जाती थी। सीजे रॉय मोहनलाल जैसी बड़ी हस्तियों की मलयालम और कन्नड़ फिल्मों के प्रोड्यूसर रहे।
आयकर अफसर कर रहे थे परेशान
परिजनों ने आरोप लगाया है कि सीजे रॉय की मौत की वजह आयकर अफसरों की अकारण पूछताछ व परेशान करना रहा है। परिवार (भाई और अन्य सदस्यों) ने आयकर विभाग पर “दबाव और उत्पीड़न” का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि रॉय परेशान थे और कोई अन्य वित्तीय समस्या नहीं थी। कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने उच्च स्तरीय जांच का आदेश दिया है। मामले को CID को सौंपने की भी चर्चा है। सीजे रॉय का मौत को गले लगाना बिजनेस जगत में सदमा पहुंचाने वाली है, जहां आयकर छापेमारी के दौरान ऐसे कदम की वजह पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस और फॉरेंसिक जांच से और तथ्य सामने आने की उम्मीद है।