झूठी है जानी लीवर की मौत की खबर

kabir Sharma
2 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

जानी लीवर जिंदा हैं, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही मौत की खबर, अभिनेता बाेले किसी ने किया है मजाक, शोक संदेशों का लग गया था तांता

नई दिल्ली/मुंबई। सोशल मीडिया पर “जानी लीवर” (या जॉनी लीवर) की मौत की खबर वायरल हो रही है, लेकिन ये पूरी तरह से झूठी है। सोशल मीडिया पर किसी ने शरारत करते हुए यह खबर वायरल कर दी, उसके बाद शोक संदेशों का तांता लग गया। तमाम लोगों ने सोशल मीडिया पर निधन पर दुख भी जता दिया। अच्छी बात यह है कि दुनिया भर में मशहूर हास्य अभिनेता पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं। ऐसी फेक न्यूज पहले भी कई बार फैली हैं (2025 में भी अगस्त के आसपास), लेकिन हर बार झूठ साबित हुई।

ये हुआ था

किसी ने शरारत दिखते हुए फेसबुक, इंस्टाग्राम व व्हाट्सअप ग्रुपों पर जानी लीवर की मौत की खबर वायरल करनी शुरू कर दी। लेकिन बाद में पता चला कि खबर पूरी तरह से झूठी है। परिवारिक मित्रों ने खबर का गुस्से में खंडन किया और कहा कि यह पराकाष्ठा है। ऐसा नहीं किय जाना चाहिए था। जॉनी लीवर की आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स (@iam_johnylever) पर कोई मौत से जुड़ी पोस्ट नहीं है, बल्कि वे नॉर्मल एक्टिविटी दिखा रहे हैं।

जानी लीवर के बारे में

फेंक न्यूज फैलाए जाने से उनके प्रशंसक और परिवार के मित्र जबरदस्त नाराज हैं। अब बता दें कि कौन हैं जानी लीवर। करीबी बताते हैं कि जानी लीवर ने बहुत स्ट्रगल किया – बचपन में गरीबी, पिता की शराब की लत, यहां तक कि सुसाइडल थॉट्स आए, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और आज सफलता की मिसाल हैं। जॉनी लीवर (असली नाम: जॉन प्रकाश राव जनुमाला) बॉलीवुड के “कॉमेडी किंग” हैं। उन्होंने 350+ फिल्मों में काम किया है, जैसे बाजीगर, कुच कुच होता है, गोपालमाल सीरीज आदि। उनकी मिमिक्री, टाइमिंग और एनर्जी ने लाखों लोगों को हंसाया।

- Advertisement -
WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *