तीन चौके दो छक्के तिलक वर्मा

kabir Sharma
3 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

तिलक वर्मा ने साबित किया कि वह सर्जरी से हैं उबर चुके, आतिशी बैटिंग और शानदार फिल्डिंग, यूएसए 38 रनों से खलास

नई दिल्ली। भारत बनाम यूएसए के खिलाफ मैच में तिलक वर्मा छाए हुए हैं। उनकी आतिशी पारी ने साबित कर दिया कि उनके जैसा कोई नहीं। तीन चौके और दो छक्के यानि कुल 38 रनों ने साबित कर दिया कि तिलक वर्मा किसी से कम नहीं। इस मैच में भारत ने यूएसए के 38 रनों से हराया। सोमवार को भारत ए का अमेरिका से नवी मुंबई स्थित डीवाई पाटिल स्टेडियम में सामना हुआ। इस मैच में भारतीय ए टीम ने 38 रनों से शानदार जीत दर्ज की।

ICC World Cup का आगाज 2026

टी20 विश्व कप 2026 की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट के आगाज में अब चार दिन का समय शेष है। सोमवार को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम पर खेले गए वॉर्म-अप मैच में भारत ए ने अमेरिका को 38 रन से हरा दिया। इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय ए टीम ने नारायण जगदीशन के शतक और आयुष बदोनी के अर्धशतक की मदद से 20 ओवर में तीन विकेट पर 238 रन बनाए। जवाब में अमेरिका की टीम 19.4 ओवर में 10 विकेट पर 200 रन ही बना सकी। भारत के लिए रवि बिश्नोई ने तीन विकेट हासिल किए जबकि खलील अहमद और नमन धीर को एक-एक सफलता प्राप्त हुई।

वापसी वो भी ऑल राउंडर वाली

निचले पेट की सर्जरी के बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में लौटे तिलक वर्मा ने अपनी फिटनेस को लेकर टीम प्रबंधन की सभी चिंताओं को दूर कर दिया। तीन सप्ताह का रिटर्न टू प्ले प्रोटोकॉल पूरा करने के बाद मैदान पर उतरे तिलक न सिर्फ बल्लेबाजी में सहज नजर आए, बल्कि फील्डिंग और गेंदबाजी में भी पूरी तरह फिट दिखे। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 24 गेंदों पर 38 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने हरमीत सिंह और नॉस्थश केनजीगे की स्पिन जोड़ी के खिलाफ दो शानदार छक्के लगाए। खास बात यह रही कि उनकी बल्लेबाजी के दौरान किसी भी तरह की असहजता नजर नहीं आई। फील्डिंग में भी तिलक वर्मा ने अपनी चुस्ती का शानदार नमूना पेश किया। उन्होंने पीछे की ओर दौड़ते हुए एक बेहतरीन कैच लपका, जिससे साईतेजा मुक्कमाला का विकेट गिरा। इसके अलावा तिलक ने गेंदबाजी भी की और एक विकेट अपने नाम किया, साथ ही एक और कैच लेकर ऑलराउंड प्रदर्शन से चयनकर्ताओं को पूरी तरह संतुष्ट कर दिया।

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *