ट्रंप के एलान से बाजार ने ली जंप, निवेशकों के चेहरे खिले, लगातार पड़ रही थी बाजार पर मार, ट्रंप के एलान से ली राहत की सांस
नई दिल्ली/न्यूयार्क। अमेरिकी प्रेसीडेंट डोनाल्ड ट्रंप के ट्रेड डील के एलान से शेयर बाजार को बड़ी राहत मिली है। लगातार मार खा रहा बाजार बुधवार को तेजी से संभलता नजर आया। ट्रंप के भारत-अमेरिका ट्रेड डील ऐलान से शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है! अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने PM मोदी के साथ बातचीत के बाद घोषणा की कि भारत पर लगने वाले रेसिप्रोकल टैरिफ को 25% से घटाकर 18% कर दिया गया है। इस डील में भारत ने रूसी तेल खरीद बंद करने और अमेरिकी उत्पादों की ज्यादा खरीद का वादा किया है। जिसकी घोषणा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया की मार्फत दी। इसका सीधा असर बाजार पर दिखा। निफ्टी और सेंसेक्स ने जंप ली है।
निवेशकों के खिले चेहरे
इस ऐलान के बाद भारतीय शेयर बाजार में निवेशकों के चेहरे खिल उठे हैं। सेंसेक्स और निफ्टी में तूफानी तेजी आई, कई सेक्टर्स जैसे IT, टेक्सटाइल, एक्सपोर्ट-ओरिएंटेड कंपनियां (अडानी ग्रुप सहित) में 10-13% तक की तेजी दर्ज की गई। GIFT निफ्टी में 600-800 पॉइंट्स का उछाल देखा गया, और बाजार में कुल मिलाकर हजारों करोड़ की रिकवरी हुई।
ट्रेड टेंशन अब खत्म
निवेशक खुश हैं क्योंकि ये डील लंबे समय से लटके ट्रेड टेंशन को खत्म करती है, एक्सपोर्ट को बूस्ट मिलेगा, रुपये पर दबाव कम होगा, और विदेशी निवेशकों की वापसी की उम्मीद जगी है। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि ये ऐतिहासिक डील भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए बड़ा गेम-चेंजर साबित हो सकती है!