रास में गूंजा बैंच का मुद्दा

kabir Sharma
3 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

डा. वाजपेयी ने शून्यकाल के दौरान पूछा प्रश्न, बैंच व ई-फाइलिंग को लेकर मांगी जानकारी, देश के कई राज्यों के सांसदों ने किया समर्थन

नई दिल्ली। ई-फाइलिंग पर स्थगन और वेस्ट यूपी में हाईकोर्ट बैंच का मामला शून्य काल के दौरान राज्यसभा सदस्य भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने उठाया। डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी के समर्थन में सदन के 39 सदस्य भी आ गए। उन्होंने कहा कि डा. वाजपेयी जो सवाल उठा रहे हैंं वह माकूल है। वेस्ट यूपी में हाईकोर्ट बैंच दी जानी चाहिए। शून्य काल के दौरान पूछे गए प्रश्र में डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने पूछा कि ई फाइलिंग के स्थगन का औचित्स सरकार बताएं साथ ही यह भी कि ऐसा क्या कारण है कि पांच दशक पुरानी वेस्ट यूपी में हाईकोर्ट बैंच की मांग को पूरा नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह काफी दुखद है कि इतनी पुरानी मांग को सुना नहीं जा रहा है। सरकार खासतौर से विधि मंत्रालय को इस मांग पर गंभीरता दिखानी चाहिए। डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी के इस प्रश्र के उत्तर में राज्यसभा के कई सदस्य समर्थन में आ गए। उन्होंने कहा कि जो प्रश्र डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने उठाया है, सरकार को उस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। यह प्रश्र जनहित से जुड़ा हुआ है।

कई राज्यों के रास सदस्य

समर्थन करने वालों में केवल उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि देश के कई राज्यों से भी सांसद शामिल हैं। इनमें सबसे ज्यादा यूपी के राज्यसभा सदस्यों की है। इनमें संजय सेठ, सीमा द्विवेदी, सुरेन्द्र सिंह नागर, नीरज शेखर, ब्रजलाल, बाबू राम निषाद, संगीता यादव, दर्शन सिंह, अमर पाल मोर्या, संगीता बलवंत शामिल रहे। देश के अन्य राज्यों की यदि बात करें तो हिमाचल प्रदेश के डा. सिकंदर कुमार, मनोनीत गौतम अली व संतराम सिंह संधु, जम्मू कश्मीर संत पॉल शर्मा, मध्य प्रदेश सुरेन्द्र सिंह सोलंकी, सुमित्रा वाल्मिकी, बंसलीलाल गुर्जर व डा. कविता पाटिदार, मणीपुर, महाराजा सनॉजाओबा लेइशेम्बा, राजस्थान चुन्नी लाल, घनश्याम तिवारी, बिहार धर्मशीला गुप्ता, शंभुशरण पटेल व डा. भीम सिंह, गुजरात राइलाबेन, चंड़ीगढ देवेन्द्र प्रताप सिंह, कर्नाटल लहर सिंह, झारखंड दीपक प्रकाश, उड़ीसा ममता महानता, ससमित पात्रा, हरियाणा कार्तिकेय शर्मा, असम भुवनेश्वर कलिता व कनदा पुर्कायास्ता, वेस्ट बंगाल समिक भट्टाचार्य,

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *