सदर में विराट हिंदू सम्मेलन

kabir Sharma
4 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

केशवनगर की चारों बस्तियों में विराट हिन्दू सम्मेलन, विनीत कौशल व दाती मदन महाराज ने किया संबोधित, 500 लोगों की सहभागिता

मेरठ। महानगर पश्चिम के केशव नगर की चारों बस्ती का विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 500 लोगों की सहभागिता रही। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ अबकि बार अपना शताब्दी वर्ष मना रहा है। जिसमें संघ ने पूरे भारतवर्ष की प्रत्येक बस्ती में हिंदू सम्मेलन करने की योजना बनाई है। जिस क्रम में आज चारों बस्ती का एक कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता विनीत कौशल का उद्बोधन रहा।

यह बोले विनीत कौशल

उन्होंने संघ द्वारा अपने शताब्दी वर्ष में समाज के लिए विकसित पञ्च परिवर्तन नामक पांच सूत्रों जिसमें सामाजिक समरसता, स्व का भाव, कुटुंब प्रबोधन, नागरिक कर्तव्य, व पर्यावरण के बारे में विस्तार से बताया। मुख्य वक्ता विनीत कौशल विभाग प्रचारक ने बताया भारत माता की व सनातन धर्म की रक्षा के लिए हम सभी सनातन धर्मियों को तैयार रहना होगा। कैलाश से लेकर कन्याकुमारी तक आस्था व श्रद्धा का केंद्र बने। इसके लिए हिंदू समाज को संगठित होना पड़ेगा। पूरी दुनिया भारत की ओर देखती है। आज पूरी दुनिया हमारी संस्कृति पर गर्व कर रही है। पांच परिवर्तन के विषय में विनीत कौशल ने कहा परिवार को एक साथ बैठकर भोजन करना चाहिए, भ्रमण करना चाहिए, पारंपरिक वेशभूषा का प्रचलन होना चाहिए, अपने मन के अंदर गुलामी का भाव हमें समाप्त करना होगा, स्वदेशी भाव लेकर हमें नया भारत बनाना है।

दाती मदन महाराज का संबोधन

मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे दाती मदन महाराज ने कहा आरएसएस तूफानों का आगाज है इस राष्ट्र के हर स्वयंसेवक की रग रग में भारत माता के लिए त्याग तपस्या दौड़ रही है। मोदी जी स्वयं एक स्वयंसेवक रहे हैं जो कि राष्ट्र के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं। इस राष्ट्र के प्रत्येक व्यक्ति को राष्ट्र से प्रेम करना समर्पण करना हमें सीखना होगा संघ में सहयोग करने वाले भारत को आगे बढ़ाने और विकास के कार्यों में लगे हुए हैं राष्ट्र प्रेम सभी चीजों से बढ़कर है जिस व्यक्ति को राष्ट्र से प्रेम नहीं होगा उसे व्यक्ति को ना धर्म से प्रेम होगा ना परिवार से प्रेम होगा प्रेम करने के लिए सर्वप्रथम राष्ट्र है जो राष्ट्र की सेवा और राष्ट्र से प्रेम करेगा वही धर्म से और समाज से परिवार से प्रेम कर सकता है। अपने जीवन में मुस्कुराने का भी एक बहुत महत्व है हर व्यक्ति को हीन भावना छोड़कर मुस्कुराते रहना चाहिए। मुस्कुराने से बहुत सारी समस्याओं का समाधान होता है।
दाती महाराज ने कहा आज 1857 क्रांति की धारा मंगल पांडे की भूमि मेरठ में पहली बार आगमन पर अपने आप को किसी क्रांतिकारी से काम नहीं समझ रहा हूं। देश के हर व्यक्ति को गौ माता से भी प्रेम करना चाहिए और अपने घर में एक संकल्प के साथ घर की रसोई में पहली रोटी गाय के लिए तैयार होनी चाहिए। सभी माता बहनों से आग्रह भी किया वह प्रयास करें अपने बच्चों को कम से कम मोबाइल दे। जिससे आने वाली पीढ़ी में संस्कृत का आदान-प्रदान ठीक प्रकार से हो सके मोबाइल हमारी संस्कृति के लिए जितना फायदेमंद है उतना ही हानिकारक भी है।

इनका रहा सहयोग

कार्यक्रम को सफल बनाने में संरक्षक डॉ राजीव गुप्ता, राम प्रसाद गुप्ता, अध्यक्ष संजय जैन, कोषाध्यक्ष नीरज अग्रवाल, दीपक अग्रवाल सचिव, नितिन कंसल सहसचिव मनोज गर्ग, राजेश सिंघल मीडिया प्रभारी अंकित गुप्ता मनु, उपाध्यक्ष भरत राम अग्रवाल, नवल गर्ग , डॉ. शिल्पी जैन, सीमा अग्रवाल, सुरभि वर्मा , स्नेहा अग्रवाल एवं हिंदू सम्मेलन समिति के अन्य सदस्य आदि का सहयोग रहा।

- Advertisement -
WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *